कौन है अर्णव पापरकर? विंबलडन में भारत के लिए रच रहे इतिहास; 36 साल बाद क्वार्टरफाइनल में जाने वाले पहले खिलाड़ी

अर्णव पापरकर ने विंबलडन 2026 में लगातार जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वह लिएंडर पेस के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

Jul 09, 2026 - 08:15
0 0
कौन है अर्णव पापरकर? विंबलडन में भारत के लिए रच रहे इतिहास; 36 साल बाद क्वार्टरफाइनल में जाने वाले पहले खिलाड़ी

भारत के उभरते हुए नए टेनिस स्टार अर्णव पापरकर विंबलडन 2026 में लगातार जीत हासिल कर रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में जापान के रयो तबाता को 6-2, 6-1 से हराकर बॉयज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वह 1990 में जूनियर विंबलडन का खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इसके साथ ही 36 साल का इंतजार भी खत्म हो गया है। भारतीय खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए जूनियर विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के कीटन हेंस को 6-2, 6-3 से हराकर सबको चौंकाया।

18 वर्षीय अर्णव पपरकर ने बुधवार को सिर्फ 52 मिनट में जापान के रियो ताबाता को 6-2, 6-1 से हराकर विंबलडन बॉयज सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की। पपरकर लीएंडर पेस, रामनाथन कृष्णन और रमेश कृष्णन के खास क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया है। अब अर्णव पपरकर क्वार्टरफाइनल में अमेरिकी क्वालीफायर जॉर्डन ली के खिलाफ खेलेंगे।

अर्णव पपरकर भारत के उभरते हुए एक युवा टेनिस खिलाड़ी हैं। पुणे के 18 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी अर्णव पपरकर आईटीएफ जूनियर रैंकिंग में 19वें स्थान पर मौजूद हैं। वह 6 फीट से ज्यादा लंबे हैं इस समय हेमंत बेंद्रे टेनिस अकादमी में कोच प्रोसोनजीत पॉल की देखरेख में ट्रेनिंग ले रहे। वह खेल से दूर-दूर तक नाता न रखने वाले परिवार में पले-बढ़े और उनकी टेनिस में रुचि खिलाड़ियों को कोर्ट पर खेलते हुए आई। उन्होंने 6 साल की उम्र में टेनिस खेलने का मन बनाया था। उनकी क्षमता को पहचानते हुए उनके माता-पिता ने विदेश में टूर्नामेंट और ट्रेनिंग के लिए भेजा। वह स्पेन की सोटो अकादमी में भी कोच नाइजेल बीवर्स की देखरेख में ट्रेनिंग करते हैं।

अर्णव पपरकर ने पहली बार बड़ी सफलता का स्वाद 2023 में चखा था। उन्होंने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन अंडर-14 एशिया-पैसिफिक एलीट ट्रॉफी का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने कोल्हापुर में नेशनल अंडर-16 चैंपियनशिप का खिताब जीता। 2024 में अपने 16वें जन्मदिन पर उन्हें वाइल्ड कार्ड मिला और उन्होंने एटीपी चैलेंजर टूर पर अपना डेब्यू किया। 2025 में अर्णव पपरकर ने अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय जूनियर खिताब जीता। उन्होंने बहरीन के ITF J60 मनेमा टूर्नामेंट और मलेशिया के J200 कुआलालंपुर टूर्नामेंट में खिताब अपने नाम किए। इस साल की शुरुआत में वह भारत के अंडर-18 नंबर 1 खिलाड़ी बने और लगातार 21 सप्ताह तक इस रैंकिंग पर बने रहे।

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।

खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User