Anupamaa 14 July: अनुपमा की टीम फाइनल, फिर प्रेम के कान भरेगी श्रुति, राही का चढ़ेगा पारा
Anupamaa 14 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड कुकिंग कॉम्पटिशन के राउंड 2 की तैयारियों के नाम रहने वाला है। प्रेम की टीम जहां पूरी हो नहीं पा रही है, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा ने अपनी टीम के पूरे 6 मेंबर चुन लिए हैं। तोषू-पाखी को एक छोटा सा टास्क देकर अनुपमा यह साबित कर देगी कि वो इस कॉम्पटिशन के लायक ही नहीं हैं। हालांकि दोनों बावजूद इसके अपनी मां पर फेयर नहीं होने का आरोप लगाएंगे, लेकिन बापूजी, बा, दिग्विजय और किंजल अनुपमा का साथ देंगी।फिर प्रेम के कान भरेगी श्रुतिअनुपमा कुछ ही देर बाद अपनी टीम के मेंबर्स का नाम अनाउंस करेगी। अनुपमा ने अपनी टीम में किंजल, माही, प्रेरणा, दिग्विजय और आखिर में ईशानी को चुना होगा। पाखी खुश होगी कि उसे ना सही, उसकी बेटी को टीम में मौका मिला है। वहीं तोषू यह सोच-सोचकर किलस रहा होगा कि परी और ईशानी तो मालामाल हो जाएंगे, लेकिन उसका क्या होगा। उधर कोठारी मेंशन में एक बार फिर श्रुति प्रेम के कान भरेगी और उससे कहेगी कि कैसे उसकी सगी मां (ख्याति) ने उसका साथ नहीं दिया। वह कहेगी कि अपने बच्चे का साथ देने की जगह ख्याति अनुपमा का साथ दे रही है।राही जमकर सुनाएगी खरी-खोटीहमेशा की तरह श्रुति एक बार फिर अनुपमा के बारे में बुरी-भली बातें कहेगी, और प्रेम को यह जताएगी कि कैसे उसका सगा परिवार आज उसके साथ नहीं खड़ा है। राही यह सब सुन लेगी और जाकर श्रुति को जमकर लताड़ेगी। वह समझ रही है कि श्रुति एक बार फिर प्रेम के मन में जहर घोलकर उसे नफरत के अंगारों पर चलाने की कोशिश कर रही है। लेकिन श्रुति हमेशा की तरह राही को भी उसकी मां के खिलाफ भड़काने में लग जाएगी। हालांकि इस बार राही पर उसकी बातों पर ज्यादा असर नहीं हो रहा है, लेकिन प्रेम श्रुति की बातों में पूरी तरह आ चुका है।अनुपमा ने पसंद की घर के लिए जमीनकॉम्पटिशन में क्योंकि 24 घंटे से भी कम वक्त रह गया होगा, इसलिए अनुपमा और दिग्विजय मिलकर सब्जी-फल और वो सारी चीजें लाकर रख देंगे, जिससे उनके जाने के बाद बंकू को अकेले भागदौड़ नहीं करनी पड़े। अंश उसका पूरा साथ देने की बात कहेगा। अनुपमा जब ऑटो से दिग्विजय के साथ कहीं जा रही होगी, तब रास्ते में बारिश होने लगेगी और वहीं रास्ते में उसे एक खाली प्लॉट दिखेगा, जिस पर फॉर सेल का बोर्ड लगा होगा। अनुपमा इस प्लॉट पर अपना घर होने की कल्पना करेगी। वह खुशी से झूम उठेगी। शो में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)