Spoiler Alert: अनुपमा पर लगाए जाएंगे गंभीर आरोप, पहली बार आमने-सामने होंगे तोषू-पाखी!

Jul 14, 2026 - 12:33
0 1
Spoiler Alert: अनुपमा पर लगाए जाएंगे गंभीर आरोप, पहली बार आमने-सामने होंगे तोषू-पाखी!

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलच्सप रहने वाला है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल के हालिया एपिसोड में दिखाया गया था कि कॉम्पटिशन के राउंड 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि शो के मेकर्स को यह खबर मिल जाएगी कि अनुपमा और प्रेम असल में सास-दामाद हैं। वो पूरे जोर-शोर से नेशनल टेलीविजन पर इस बात का ऐलान कर देंगे कि पहली बार टीवी पर सास और दामाद की जंग देखने को मिलेगी।वसुंधरा किसके सिर पर फोड़ेगी ये ठीकराअनुपमा और प्रेम समेत यह बात वसुंधरा को भी बहुत बुरी लगेगी, लेकिन देखना यह है कि आखिर यह बात लीक किससे हुई है। अगर नहीं हुई है, तो देखना यह होगा कि आखिर कोठारी परिवार इस बात का ठीकरा किसके सिर पर फोड़ेगा। प्रोमो वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि प्रेम की टीम में फाइनली ख्याति और परी भी शामिल हो जाएंगी। इधर अनुपमा की टीम में लीला बा ने हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया है। फैन थ्योरीज की मानें तो लीला ने भले ही अनुपमा की टीम में आने से इनकार कर दिया है, लेकिन वह बीच में नाटकीय अंदाज में शो में एंट्री करेगी।पहली बार आमने-सामने होंगे तोषू-पाखीटीआरपी टॉपर सीरियल की कहानी की बात करें तो अनुपमा ने अपने बेटे तोषू और पाखी को टीम में लेने से इनकार किया था। माना जा रहा है कि वह हमेशा की तरह अपनी मां को हराने की कोशिश करेगा। वह गौतम गांधी और कोठारी परिवार के साथ मिलकर कोशिश करेगा कि किसी तरह अनुपमा को हराया जा सके, लेकिन इस बार चीजें थोड़ी अलग होने वाली हैं, क्योंकि तोषू जहां खुद पैसे कमाना चाहता है, वहीं पाखी को उम्मीद है कि अनुपमा जीतेगी तो उसकी बेटी ईशानी को भी कुछ पैसे मिलेंगे। यानि शायद पहली बार तोषू और पाखी एक दूसरे के आमने-सामने होने वाले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User