17 से 23 अगस्त के बीच ओटीटी पर आएंगी शानदार फिल्में और सीरीज, हॉटस्टार पर रिलीज होंगी 2

Aug 17, 2026 - 02:35
0 0
17 से 23 अगस्त के बीच ओटीटी पर आएंगी शानदार फिल्में और सीरीज, हॉटस्टार पर रिलीज होंगी 2

ओटीटी पर ये हफ्ता शानदार रहने वाला है। नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर 17 से 23 अगस्त के बीच 8 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में रियलिटी शोज से लेकर सिटकॉम सीरीज शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में। साथ ही इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज डेट।1. प्यार प्रेमा कल्याणमOTT: नेटफ्लिक्सरिलीज डेट: 21 अगस्तफिल्म/सीरीज के बारे में: प्यार प्रेमा कल्याणम एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को एलन ने डायरेक्ट किया है। इंफ्लुएंसर पावी शादी के बाद अपना घर छोड़कर जाने से मना कर देती। पावी का पति उसके घर आकर रहने का फैसला लेता है। क्या पावी का पति उस घर में एडजस्ट कर पाएगा?2. हसलOTT: नेटफ्लिक्सरिलीज डेट: 22 और 23 अगस्तफिल्म/सीरीज के बारे में: हसल एक टेलेंट रियलिटी शो है। इस शो में कंटेस्टेंट्स अपने रैप का टेलेंट शो केस करते हैं। हर शनिवार और रविवार नए एपिसोड स्ट्रीम होते हैं। शो को बादशाह जज कर रहे हैं। ये शो पहले एमटीवी पर टेलीकास्ट होता था।3. सील टीमOTT: नेटफ्लिक्सरिलीज डेट: 18 अगस्तफिल्म/सीरीज के बारे में: सील टीम एक अमेरिकी सस्पेंसफुल सीरीज है। सीरीज एक नेवी टीम की कहानी दिखाती है जो खतरनाक मिशन पर निकलती है। मिशन के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की उलझने संभालने की जिम्मेदारी इस टीम पर है।4. फ्रीफॉल: ए रेकनिंग फॉर बोइंगOTT: नेटफ्लिक्सरिलीज डेट: 19 अगस्तफिल्म/सीरीज के बारे में: फ्रीफॉल: ए रेकनिंग फॉर बोइंग एक डॉक्यूमेंट्री है। ये फिल्म बोइंग के व्हिसलब्लोअर जॉन बार्नेट की मृत्यु के बाद की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म को रॉरी कैनेडी ने डायरेक्ट किया है।5. ब्लड सैक्रिफाइसOTT: नेटफ्लिक्सरिलीज डेट: 20 अगस्तफिल्म/सीरीज के बारे में: ब्लड सैक्रिफाइस एक स्वेडिश क्राइम थ्रिलर सीरीज है। दो पुलिस आफिसर्स का मर्डर होने के बाद एक डिटेक्टिव अपने पिता से सालों बाद हाथ मिलाता है ताकि वो हत्या करने वाले को पकड़ सके।6. लैंटर्न्सOTT: जियो हॉटस्टाररिलीज डेट: 17 अगस्तफिल्म/सीरीज के बारे में: लैंटर्न्स एक अमेरिकी सुपरहीरो सीरीज है। सीरीज की कहानी नए रिक्रूट जॉन स्टीवर्ट और लैंटर्न लेजेंड हैल जॉर्डन के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक मर्डर की जांच करते हुए धरती के गहरे रहस्य सुलझाते हैं। 7. इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फियाOTT: जियो हॉटस्टाररिलीज डेट: 18 अगस्तफिल्म/सीरीज के बारे में: इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया एक डार्क सिटकॉम है। इस सीरीज का 18वां सीजन रिलीज होने वाला है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है।8. ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2OTT: जियो हॉटस्टाररिलीज डेट: 21 अगस्तफिल्म/सीरीज के बारे में: ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 एक रिवेंज पॉलिटिकल रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है। हर शुक्रवार सीरीज के नए एपिसोड रिलीज होते हैं। जियो हॉटस्टार पर ये सीरीज लंबे वक्त से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User