सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आईं जीनत अमान, लिखा- जो लोग सत्ता में हैं उनका ये फर्ज बनता है कि वे…
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने शिक्षक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘मैंने एक खबर में पढ़ा कि सोनम वांगचुक जी…कमजोर हो गए हैं और बहुत तकलीफ में हैं। जब उनसे अनशन तोड़ने के लिए कहा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहो। सरकार से पूछो कि वो बात करने को तैयार क्यों नहीं है।'जीनत अमान ने की सोनम वांगचुक की तारीफजीनत अमान ने आगे लिखा, 'सोनम वांगचुक जी SECMOL के फाउंडर हैं, आइस स्तूप के आविष्कारक हैं, लद्दाख में शिक्षा सुधार की शुरुआत करने वाले हैं, और पर्यावरण व समाज के लिए काम करने वाले एक सच्चे एक्टिविस्ट हैं। वे बॉलीवुड के उस मशहूर किरदार फुंसुक वांगडू की असली प्रेरणा भी हैं, जिसे आमिर खान ने फिल्म 3 इडियट्स में इतने शानदार तरीके से निभाया था। हर तरह से देखा जाए तो सोनम वांगचुक जी एक बहुत ही समझदार और नेक इंसान हैं, जिन्हें समाज के लिए किए गए उनके कामों के लिए दुनिया भर में कई बड़े अवॉर्ड्स मिले हैं।'भारत सरकार से गुजारिशएक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैं सोनम वांगचुक जी की इच्छा का सम्मान करते हुए भारत सरकार से गुजारिश करती हूं कि वो इस मुद्दे पर बातचीत शुरू करें क्योंकि ये पूरे देश के भविष्य की बात है। हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए जो बस हाथ पर हाथ धरे बैठा रहे और अपने देश के सबसे बेहतरीन इसानों में से एक को इस तरह तकलीफ में देखें। शांतिपूर्वक विरोध करने का भारत का एक लंबा इतिहास रहा है; जो लोग सत्ता में हैं, उनका ये फर्ज बनता है कि वे ऐसे शांतिपूर्ण विरोध का जवाब शांति से बातचीत करके दें।’अभिनेता ओमी वैद्य ने भी शेयर किया वीडियोसोनम वांगचुक का समर्थन करने वाली जीनत अमान अकेली हस्ती नहीं हैं। फिल्म ‘3 इडियट्स’ में 'चतुर' का किरदार निभाने के लिए मशहूर ओमी वैद्य ने भी उनका सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडू की मृत्यु हो।’ इसके बाद उन्होंने दर्शकों से सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और उनके विरोध से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि आमिर खान का किरदार फुंसुख वांगडू, सोनम वांगचुक पर ही आधारित था।17 दिनों से अनशन पर हैं सोनमइस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व 'कॉकरोच जनता पार्टी' कर रही है। ये विरोध प्रदर्शन 20 जून से शुरू हुआ था और सोनम वांगचुक 28 जून को इसमें शामिल हुए थे। जब तक से लेकर अब तक वे अनशन पर हैं और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)