श्रद्धा की ईथा से लेकर राजकुमार की प्रहार तक, थिएटर्स पर आएगा तूफान जब रिलीज होंगी ये बायोपिक
साल 2026 का आधा महीना जा चुका है और अभी आधा महीना बाकी है। अब कई बायोपिक इस साल रिलीज होने वाली हैं जो अलग-अलग दिग्गजों की लाइफ पर आधारित है। बताते हैं आपको इसकी पूरी लिस्ट।
आर माधवन फिल्म लेकर आ रहे हैं जीडीएन। यह फिल्म भारतीय आविष्कारक जी.डी. नायडू के जीवन पर आधारित है। फिल्म को कृष्णकुमार रामकुमार ने डायरेक्ट किया है और इसकी स्टोरी कृष्णकुमार रामकुमार और आर माधवन ने लिखी है। फिल्म में आर माधवन के साथ सत्यराज, प्रियामणि, जयराम, दुशारा विजयन हैं। मूवी 17 जुलाई को रिलीज होगी।
राजकुमार राव की फिल्म आ रही है प्रहार- द उज्जवल निकम स्टोरी। यह फिल्म जाने-माने भारतीय सरकारी वकील उज्ज्वल निकम पर आधारित है। फिल्म को अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है और इसे प्रोड्यूस दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होगी।
श्रद्धा कपूर एक शानदार फिल्म लेकर आ रही हैं इथा। यह फिल्म पॉपुलर लावणी डांसर रहीं विठाबाई नारायणगावकर पर आधारित है। फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म 8 अगस्त को रिलीज होगी।
सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म आ रही है वी शांताराम। यह फिल्म इंडियन फिल्ममेकर वी शांताराम की लाइफ पर आधारित है। यह मूवी 18 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।
मां वंदे एक अपकमिंग पैन इंडियन फिल्म है जो भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लाइफ पर आधारित है। फिल्म में उन्नी मुकुंदन लीड रोल में हैं। मूवी को क्रांति कुमार सीएच डायरेक्ट कर रहे हैं और ये मूवी 17 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।
विक्रांत मैसी की फिल्म आ रही है व्हाइट। इस फिल्म में वह आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर पर आधारित है। यह फिल्म साल 2026 को रिलीज होगी, लेकिन इसकी रिलीज डेट कन्फर्म सामने नहीं आई है।
धनुष की फिल्म आ रही है कलाम। यह दिवंगत पूर्व प्रेजिडेंट और साइंटिस्ट डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की लाइफ पर आधारित है। फिल्म इसी साल यानी 2026 में रिलीज होगी, लेकिन इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)