लेबर चौक जाने की जरूरत खत्म? ठेकेदार और मजदूर अब एक ही App पर, जानिए कैसे काम करेगा डिजिटल लेबर चौक
भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों के लिए 'BOCW डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप' विकसित किया है। नियोजकों को प्रशिक्षित श्रमिक ढ ...और पढ़ें
यह मोबाइल एप निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों के बीच प्रभावी डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में कार्य करेगा। एआई इमेज
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों को सरकारी सेवाओं एवं रोजगार के अवसरों का लाभ देने के लिए बीओसीडब्ल्यू डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप विकसित किया है।
यह मोबाइल एप निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों के बीच प्रभावी डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में कार्य करेगा। श्रमिकों को शासन की संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं रोजगार के अवसरों को सरल एवं पारदर्शी पहुंच उपलब्ध कराएगा।
अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से श्रमिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसीलिए एप विकसित किया गया है। श्रमिक अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
ऐसे सेवायोजक, बिल्डर, ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां एवं अन्य प्रतिष्ठान, जिन्हें निर्माण कार्यों के लिए श्रमिकों की आवश्यकता है, वे भी इस एप पर अपना पंजीकरण कर अपनी आवश्यकता के अनुरूप श्रमिकों की खोज कर सकेंगे।
यह एप डिजिटल लेबर मार्केट प्लेस के रूप में कार्य करेगा, जहां श्रमिक एवं नियोजक एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे। यह प्लेटफाॅर्म कार्यप्रणाली की दृष्टि से टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी के एप की भांति कार्य करेगा, जहां एक ओर श्रमिक अपनी उपलब्धता दर्ज करेंगे।
वहीं, दूसरी ओर नियोजक अपनी आवश्यकता के अनुरूप पंजीकृत श्रमिकों से सीधे संपर्क स्थापित कर सकेंगे। इससे निर्माण श्रमिकों को कार्य प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा नियोजकों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित एवं पंजीकृत श्रमिक उपलब्ध हो सकेंगे। एप के माध्यम से निर्माण श्रमिक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व आवेदन भी कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से 28 दिन में सिर्फ 61,287 लोगों ने किया सफर, हर माह चार लाख से अधिक यात्री का था अनुमान
यह भी पढ़ें- बादल छाएंगे, पर बरसेंगे नहीं! नोएडा में मानसून ने मोड़ा मुंह; अगले एक हफ्ते झुलसाएगी उमस भरी गर्मी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)