UP रोडवेज बस में हैवानियत: चित्रकूट में दरिंदे ने खिलाने के बहाने मां की गोद से ली 3 साल की मासूम, फिर चलती बस में दरिंदगी

Jul 14, 2026 - 12:33
0 1

यूपी के चित्रकूट में चलती रोडवेज बस में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया गया। एक युवक ने महिला की गोद से मासूम को खिलाने के बहाने ले लिया। मासू ...और पढ़ें

प्रयागराज से चित्रकूट लौट रही रोडवेज बस में वारदात को दिया अंजाम

मां की शिकायत पर रैपुरा थाना पुलिस ने बस रुकवाकर आरोपित गिरफ्तार 

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यूपी रोडवेज की चलती बस में एक दरिदें ने तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत की। आरोपित ने मासूम को मां की गोद से लेकर खिलाने के बहाने दरिंदगी को अंजाम दिया।

प्रयागराज से चित्रकूट लौट रही रोडवेज बस में मां के साथ सफर कर रही तीन साल की मासूम से दुष्कर्म किया गया। मां की शिकायत पर रैपुरा थाना पुलिस ने बस रुकवाकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घटना से बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के मेडिकल में इंजरी निकल कर सामने आई है। आरोपित ने पूछताछ में बताया है कि वह ई-रिक्शा चलाता है।

रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार दोपहर 12 बजे तीन वर्षीय बेटी के साथ प्रयागराज से रोडवेज बस द्वारा घर लौट रही थी। उसकी सीट के बगल में मानिकपुर के गोविंद नगर मोहल्ला निवासी 46 वर्षीय राजकिशोर बैठा था। करीब एक बजे के आसपास रास्ते में बातचीत के दौरान उसने बच्ची को गोद में लेकर खिलाने की बात कही।

आरोप है कि इसी दौरान उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए मां की गोद में आ गई और दर्द का इशारा करने लगी। मां को घटना का अंदेशा होने पर उसने तत्काल बस परिचालक से रैपुरा थाने के सामने बस रुकवाने को कहा। बस थाने पहुंचते ही महिला ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बच्ची के मेडिकल में इंजरी की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम, पत्नी रोते हुए बोली- बच्चों और पति को बचा लो, अब ऐसी गलती कभी नहीं करूंगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User