रुद्रपुर में पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकत का प्रयास, युवकों ने आरोपी को दबोचा

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
रुद्रपुर में पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकत का प्रयास, युवकों ने आरोपी को दबोचा

रुद्रपुर में पांच वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और अश्लील हरकत का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को रुपये और खाने का सामान दिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति बच्ची को खड़ी गाड़ी के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया, जहां वह उसके साथ अश्लील कृत्य करने का प्रयास कर रहा था।

बच्ची को संदिग्ध हालत में ले जाते देख स्थानीय युवकों को शक हुआ। पीछा करने पर मामला सामने आया तो उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर कोतवाली ले गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर रुद्रपुर निवासी व्यक्ति की पांच वर्षीय बेटी घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी। इसी दौरान करीब 40 से 45 वर्ष का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बच्ची को पांच रुपये व खाने का सामान दिलाने का लालच दिया। आरोप है कि इसके बाद वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

बच्ची को संदिग्ध हालत में ले जाते देखकर क्षेत्र के कुछ युवकों को शक हुआ। उन्होंने व्यक्ति का पीछा किया तो वह बच्ची को एक खड़ी गाड़ी के पीछे सुनसान कोने में ले जाता मिला। आरोप है कि वहां वह बच्ची के साथ अश्लील कृत्य करने का प्रयास कर रहा था। युवकों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ा लिया।


इसके बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही बच्ची के परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User