यहां भाजपा नेता ने पत्रकार से गुपचुप कर ली शादी, दावत में मुख्यमंत्री भी पहुंचे; देखें PHOTOS

Jul 15, 2026 - 05:37
0 0
यहां भाजपा नेता ने पत्रकार से गुपचुप कर ली शादी, दावत में मुख्यमंत्री भी पहुंचे; देखें PHOTOS

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी नेता शंखुदेव पंडा ने परिणय सूत्र में बंध गए हैं। उन्होंने पत्रकार स्वर्णाली सरकार से एक छोटे समारोह में शादी कर ली है। खबर है कि इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी शिरकत की थी। कहा जा रहा है कि पंडा और सरकार के बीच लंबे समय से रिलेशन की अटकलें थीं, लेकिन कभी भी इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया था।संघवाद प्रतिदिन की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को राजधानी कोलकाता के लग्जरी होटल पोलो फ्लोटेल में समारोह आयोजित हुआ था। इसमें सीएम शुभेंदु अधिकारी के अलावा केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, तापस रॉय समेत भाजपा के कई बड़े नाम शामिल हुए थे। पंडा राजनेता के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर भी हैं।मजूमदार की तरफ से शादी समारोह की कुछ तस्वीरें भी एक्स पर शेयर की गई थीं। उन्होंने लिखा, 'शंकुदेव पंडा और स्वर्णाली सरकार के वेडिंग रिसेप्शन में जाना और नए जोड़े को आशीर्वाद देना खुशी की बात रही। जब वे एक साथ इस खूबसूरत यात्रा पर निकल रहे हैं तो उन्हें जीवन भर प्यार, खुशी, अच्छा स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। आने वाले वर्षों में उनकी हर सफलता और खुशी के अनगिनत क्षणों की कामना करता हूं।'आरजी कर कांड पर बना रहे हैं फिल्ममीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में पंडा ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। यह फिल्म आरजी कर हॉस्पिटल रेप और मर्डर केस पर आधारित होगी। फिल्म को राणा सरकार प्रोड्यूस कर रहे हैं। संभावनाएं हैं कि फिल्म की शुरुआत अगस्त में हो सकती है। हालांकि, अब तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। आरजी कर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के सेमिनार हॉल में 8 अगस्त 2024 को रात्रि पाली के दौरान स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। कोलकाता पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। लंबे समय से थी रिश्ते की चर्चापंडा और सरकार के बीच रिलेशनशिप की चर्चाएं काफी लंबे समय से चली आ रही थीं। हालांकि, दोनों पक्ष इसपर सार्वजनिक रूप से बोलने से बचते रहे हैं। खास बात है कि सरकार की दो बेटियां भी हैं। वह पहले ही सिंगल मदर बनने के फैसले का ऐलान कर चुकी हैं। हालांकि, अब पंडा के तौर पर इस परिवार में नए सदस्य की एंट्री हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User