मणिमहेश यात्रा के तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, छोटे न्हौण के लिए करवा सकेंग स्लॉट बुक
हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा 2026 के तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 16 अगस्त से शुरू हो गया है। श्रद्धालु 1 से 5 सितंबर 2026 तक की यात्रा के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
यात्रा 1 से 5 सितंबर 2026 तक, प्रतिदिन 5000 श्रद्धालुओं की सीमा।
सुरक्षित व सुगम यात्रा हेतु आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य।
संवाद सहयोगी, भरमौर (चंबा)। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा-2026 के तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया रविवार 16 अगस्त से शुरू हो गई है। श्रद्धालु आगामी पहली सितंबर से पांच सितंबर 2026 तक की यात्रा के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। छोटे न्हौण तक की यात्रा के लिए इसी चरण में स्लॉट बुक होगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक यात्रा दिवस पर अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को ही पंजीकरण और यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
यह पंजीकरण स्लाट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे। भरमौर प्रशासन ने कहा है कि बिना वैध आनलाइन पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलेगी।
यात्रा मार्ग पर स्थापित विभिन्न जांच चौकियों पर श्रद्धालुओं के दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जाएगा। सभी यात्रियों को अपने आनलाइन पंजीकरण या बुकिंग की मुद्रित प्रति अपने साथ रखना अनिवार्य होगा।
श्रद्धालु यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी और पंजीकरण के लिए आधिकारिक पोर्टल www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर जा सकते हैं।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु निर्धारित नियमों का पालन करते हुए समय रहते आधिकारिक पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें। यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरा पालन करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें। यात्रा को सुरक्षित, सुगम व व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
यह भी पढ़ें: Himachal Weathert: हिमाचल में आज भारी वर्षा का यलो अलर्ट, मानसून के कहर में 187 लोगों की गई जान
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)