बीजेपी के संगठन में होने जा रहा बड़ा बदलाव? कैसी हो सकती है नितिन नवीन की नई टीम
बीजेपी के संगठन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को इस संबंध में घोषणा हो सकती है। जनवरी में नितिन नवीन बीजेपी के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बने थे। इसके बाद से ही संगठन में बदलाव नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कोषाध्यक्ष समेत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 राषट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति हो सकती है। इसके अलावा 15 मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। बीजेपी के संविधान में संशोधन करके 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बार महिलाओं और युवाओं को ज्यादा अहमियत दी जा सकती है। प्रत्येक वर्ग में कम से कम तीन पदाधिकारी अनुसूचित जाति और जनजाति से भी हो सकते हैं।पार्ल्यामेंट्री बोर्ड का भी गठनपार्टी की सबसे बड़ी निर्णायक संस्था पार्ल्यामेंट्री बोर्ड का भी गठन होना है। इसमें अध्यक्ष के साथ ज्यादा से ज्यादा 11 सदस्य हो सकते हैं। इसके साथ ही केंद्रीय चुनाव समिति का भी गठन किया जाएगा। फिलहाल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महिला मोर्चा की अध्यक्ष वी श्रीनिवासन और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव इसके सदस्य हैं।राष्ट्रीय कार्यकारिणीपार्टी की रणनीतियों पर विचार और फैसला लेने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन होना है। इसमें अध्यक्ष के अलावा 120 सदस्य हो सकते हैं। इसमें 40 महिलाओं का भी होना जरूरी है। इसके साथ राष्ट्रीय परिषद में राज्य परिषदों को निर्वाचित सदस्य, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, राज्यों में विधान परिषदों और विधानसभा के नेताओं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी और 20 मनोनीत सदस्य शामिल होंगे।कॉकरोचों के आंदोलन का दिखेगा असरनितिन नवीन ने कहा है कि उन्होंने नई टीम बना ली है। जानकारों का कहना है कि नितिन नवीन की नई टीम में कॉकरोच आंदोलन का असर इस लिहाज से दिखेगा कि युवाओं को अहमियत दी जाएगी। बताया जा रहा है कि संगठन में बदलाव के बाद कैबिनेट में भी फेरबदल हो सकता है।कैसा है मौजूदा संगठनमौजूदा संगठन की बात करें तो पार्टी का चार सदस्यों वाला मार्गदर्शक मंडल है। इसमें पीएम मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरलीमनोहर जोशी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं। इसके बाद 12 सदस्यीय संसदीय बोर्ड है। इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनके अलावा नितिन नवीन, राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, बीए येदियुरप्पा, सर्वानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जैतिया और बीएल संतोष शामिल हैं।बीजेपी की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष पीएम मोदी हैं। इसके अलावा इसमें देवेंद्र फडणवीस, भूपेंद्र यादव, वनाती श्रीनिवासन, बीजेपी के 11 उपाध्यक्ष, वसुंधरा राजे और बैजयंत पांडा हैं। बीजेपी के साथ महासचिव अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम विनोद तावड़े, तरुण चुघ, सुनील बंसल, राधा मोहन दास अग्रवाल और बीएल संतोष हैं। मौजूदा संगठन में चार सदस्यों का मार्गदर्शक मंडल, 12 सदस्यों का पार्ल्यामेंट्री बोर्ड, 15 सदस्यों का केंद्रीय चुनावी समिति, 11 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 7 राष्ट्रीय महासचिव, 1 संयुक्त महासचिव, 11 राष्ट्रीय सचिव, सात मोर्चा चीफ, 1 मीडिया इनचार्ज, 1 मीडिया को इनचार्ज और 1-1 कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)