बांकेबिहारी मंदिर में पुलिस कर रही इलाज, तैनात डॉक्टर हो गया गायब; वीडियो हो रहा वायरल

Jul 13, 2026 - 12:33
0 1

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में एक श्रद्धालु को दौरा पड़ा, लेकिन मंदिर में कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। पुलिसकर्मियों ने प्राथमिक उपचार देकर श्रद्धाल ...और पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर में उमस से बेहोश हुए श्रद्धालु को होश में लाने का प्रयास करता पुलिसकर्मी।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ में आपाधापी और उमसभरी गर्मी के प्रभाव में आए एक श्रद्धालु को मंदिर चबूतरे पर दौरा पड़ गया। लेकिन, मंदिर में सोमवार को कोई चिकित्सक ही उपलब्ध नहीं था। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने ही दौड़ा पड़ने वाले श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार दिया और फिर इसे अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन, मंदिर में चिकित्सकों की गैर मौजूदगी पर मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सेवायत सदस्य ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही श्रद्धालुओं की जान व मंदिर की व्यवस्था से खिलवाड़ है।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की गली में दबाव बनाती रही। सिर पर तेज धूप और उमस से पसीने से तरबतर श्रद्धालुओं की हालत खराब हो रही थी। जैसे तैसे मंदिर में प्रवेश मिलने के बाद आराध्य के दर्शन कर श्रद्धालु राहत पा रहे थे। इसी भीड़ का दबाव झेलते हुए एक युवक जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है

मंदिर में दर्शन करके गेट संख्या चार से बाहर निकले और जमीन पर जा गिरे। मौजूद लोगों ने बताया कि श्रद्धालु को मिर्गी का दौरा पड़ा है। श्रद्धालु को मिर्गी का दौड़ा पड़ते ही साथ चल रहे श्रद्धालु दूर हट गए और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।

मौके पर पहुंचे मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सदस्य हिमांशु शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु को उपचार देने के लिए चिकित्सकों को बुलाया हिमांशु गोस्वामी के अनुसार श्रद्धालु अपना नाम बताने में अक्षम था।

मंदिर में सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक श्रद्धालु गेट संख्या चार से बाहर निकले और उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया। लेकिन, मंदिर पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों की गैर मौजूदगी मंदिर व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए खतरा है।

-हिमांशु गोस्वामी, सेवायत सदस्य: मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User