पश्चिम बंगाल कैडर के IAS राजेश पांडेय बने डीवीसी के नए अध्यक्ष, पांच साल का होगा कार्यकाल

Jul 15, 2026 - 05:37
0 1

DVC Chairman: केंद्र सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश पांडेय को दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, मैथन (धनबाद)। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल कैडर के 1995 बैच के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी राजेश पांडेय को डीवीसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनके नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पांडेय को चेयरमैन बनाने को लेकर भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

राजेश पांडेय वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तथा वस्त्र विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डीवीसी के चेयरमैन के रूप में उनका कार्यकाल पांच वर्ष की अवधि के लिए होगा।

फिलहाल, एनटीपीसी के चेयरमैन गुरदीप सिंह (IAS) के पास डीवीसी (Damodar Valley Corporation) के चेयरमैन का प्रभार है। उन्होंने 1 जून 2026 से चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User