देश के प्रधानमंत्री ने लिखे थे इस म्यूजिक एल्बम के गाने, जगजीत सिंह ने दी आवाज, अमिताभ-शाहरुख पर फिल्माया
हिंदी सिनेमा में अब तक न जानें कितने गाने बने हैं। कई कालजयी गाने ऐसे हैं, जिन्हें शायद ही कोई कभी भुला पाए। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा एल्बम साल 2002 में रिलीज हुआ था, जिसे गानें देश के एक प्रधानमंत्री ने लिखे थे। उनकी लिखे 6 कविताओं से ये पूरा एल्बम बना था। आपको यकीन नहीं होगा इस एल्बम में देश के दो सुपरस्टार्स नजर आए थे। वहीं, इसके गजल सम्राट जगजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया था। आइए जानते हैं कौन हैं वो प्रधानमंत्री और उस एल्बम का क्या नाम है?ये थे वो प्रधानमंत्रीदरअसल, देश के ये प्रधानमंत्री कोई और नहीं बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी हैं। एक राजनेता होने के साथ-साथ वो एक मशहूर कवि थे। एक बेहतरीन वक्ता होने के साथ-साथ, उन्होंने कुछ फिलोसॉफिकल कविताएं भी लिखीं। जगजीत सिंह अटल जी कविताओं से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने अटल बिहारी से कहा कि वो उनकी कविताओं पर एक एल्बम बनाना चाहते हैं।जगजीत सिंह के सामने अटल जी ने रखी थे ये शर्तजगजीत सिंह की बात सुनकर अटल बिहारी वाजपेयी ने पहले कुछ देर सोचा। इसके बाद वो जगजीत की बात मान गए, लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी। अटल बिहारी ने जगजीत से कहा कि उनकी कविताओं का एक शब्द भी बदला नहीं जाएगा। वो जैसे हैं वैसे ही गाने में रहेंगे। जगजीत सिंह के लिए ये ही सबसे बड़ी चुनौती थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वो कर दिखाया जो आज इतिहास बन गया। उन्होंने वाजपेयी जी कविताओं साथ पूरा न्याय किया। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की किताब 'संवेदना', जिस पर यह एल्बम आधारित है, ये साल 1999 में रिलीज हुई थी। इतने सालों में, उनके नाम से कई किताबें छपीं।एल्बम में थे 6 गानेसाल 2002 में अटल जी की एक कविता 'क्या खोया क्या पाया' को गजल उस्ताद जगजीत सिंह ने अपनी आवाज में गाकर अमर कर दिया था। इस एल्बम में 7 गाने थे। इसका म्यूजिक जगजीत सिंह ने बनाया था साथ ही सभी गाने भी उन्होंने ही गाए थे।शाहरुख और अमिताभ भी थे अहमम्यूजिक वीडियो में शाहरुख खान थे और वीडियो की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने सुनाई थी। इस म्यूजिक वीडियो को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। बता दें कि शाहरुख खान इस वीडियो में मेन लीड में थे और उन्होंने वीडियो के मूड के साथ पूरा न्याय किया है। अमिताभ बच्चन की बैरिटोन आवाज कुछ हद तक लेजेंड जैसी है और यहां भी, बैरिटोन आगे आने वाले समय के लिए मूड सेट करता है। इस एल्बम ने रिकॉर्ड तक बनाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)