कल का मौसम, 10 जुलाई: शुक्रवार को भी दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर बंगाल तक मूसलाधार बारिश, 13 राज्यों में IMD का अलर्ट

IMD ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी पहुंच गया है। IMD ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पूरे देश में पहुंचने में एक दिन की देरी हुई है। आम तौर पर 8 जुलाई को देशभर में इसका आगमन हो जाता है।

Jul 09, 2026 - 10:43
0 2
कल का मौसम, 10 जुलाई: शुक्रवार को भी दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर बंगाल तक मूसलाधार बारिश, 13 राज्यों में IMD का अलर्ट

IMD Rain Weather Forecast, Kal Ka Mausam 10 July : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ते हुए पूरे देश में फैल चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में एक स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से कल यानी 10 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कल उत्तराखंड में 'अत्यधिक भारी' बारिश का भी रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 10 जुलाई को 13 राज्यों के लिए भारी बारिश का रेड से ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

IMD ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मेघालय में अत्यधिक बारिश दर्ज की गयी है। वहीं पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों, तमिलनाडु, कोंकण, केरल और त्रिपुरा में अत्यधिक बारिश हुई है। केरल, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान भी देखा गया। विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 जुलाई तक व्यापक बारिश जारी रह सकती है।

IMD ने कल 10 जुलाई के लिए हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने उत्तराखंड तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल अत्यधिक बारिश के कारण भूस्खलन, कीचड़ के बहाव और निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी जारी करते हुए अचानक बाढ़ का खतरा जताया है। IMD ने कल के लिए उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इसके विपरीत, आज से देश के मध्य हिस्सों (महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश) में और कल से दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आने के आसार जताए हैं।

IMD के मुताबिक, 10 जुलाई 2026 को भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इनमें सबसे आगे उत्तराखंड का नाम है। विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड के कई जिलों (गढ़वाल पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल) में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ (Flash Flood) का खतरा है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौडी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल एवं चम्पावत जिलों के कुछ स्थानों में अतिवृष्टि तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने एवं तेज बारिश होने के दृष्टिगत लेगों से सावधानी बरतने की अपील की है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी इसके लिए निर्देश जारी किये हैं।

IMD ने कहा है कि पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं बिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में कल (10 जुलाई) आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर से पहले कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली कड़कने की संभावना है। यहाँ अधिकतम तापमान 33°C से 35°C के बीच रह सकता है। IMD ने कहा है कि दिन में दिल्ली में हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी जो रात में बढ़कर 25-30 किमी प्रति घंटे हो सकती है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है। अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1

Comments (0)

User