ऑस्ट्रेलिया में खूब गरजे PM मोदी, इधर PoK ने पाकिस्तान को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; टॉप-5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दुनिया को भारत के दृढ़ इरादे का संदेश दिया, वहीं पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में तनाव चरम पर पहुंच गया है। पढ़ें आज शाम की पांच बड़ी खबरें...
Top News Today: मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकी अड्डों पर हुए धमाकों की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी और अब भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त व निर्णायक कार्रवाई करता है। दूसरी ओर PoK में जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने पाकिस्तानी सरकार को 38 सूत्री मांगों पर 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 'आर-पार' की लड़ाई शुरू कर दी जाएगी। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं ने अब वैश्विक पटल पर मजबूत पहचान बना ली है। पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा कि जब आतंकी अड्डों पर धमाके हुए और उनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी, तब पूरी दुनिया ने भारत का इरादा देख लिया और जान भी लिया। मार्वल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई करता है। पढ़ें पूरी खबर....
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार की विधान भवन में हुई मुलाकात पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने इस बैठक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस मीटिंग से परेशान और दुखी है। राउत ने इसे 'गद्दारों की बड़ाई' बताया और शरद पवार पर सवाल उठाए। एनसीपी (एसपी) ने राउत पर पलटवार करते हुए डबल स्टैंडर्ड का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि राजनीति भावनाओं पर नहीं, अंकगणित पर चलती है। अगर एक मुलाकात से महा विकास अघाड़ी (MVA) हिल जाता है तो इसका मतलब है कि गठबंधन की नींव कमजोर है। पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तेजी से गरम हो रहे हैं। जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने पाकिस्तानी सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर उसकी 38 सूत्री मांगें तुरंत स्वीकार नहीं की गईं तो 'बड़े, निर्णायक और अंतिम' दौर का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। JAAC ने मुजफ्फराबाद की ओर विशाल जन-प्रतिरोध मार्च निकालने का भी ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों के व्यापक ऑडिट की मांग की है। रजा ने कहा कि राज्य में दो लाख से अधिक पंजीकृत वक्फ संपत्तियां हैं, जिनमें से करीब 1.27 लाख सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड के अधीन हैं। इन संपत्तियों से होने वाली आय का कोई नियमित ऑडिट नहीं होता, जिससे पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि सभी वक्फ संपत्तियों का ऑडिट कराकर उनकी आय, उपयोग और प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। पढ़ें पूरी खबर...
राजधानी के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 20 दिनों से चल रहे प्रदर्शन में गुरुवार को तनावपूर्ण क्षण देखने को मिला। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने छात्रों के लिए तिरपाल न लगाने देने का आरोप लगाते हुए एक पुलिस अधिकारी का पैर पकड़ लिया और अपना सिर उनके जूते पर रख दिया। पुलिस अधिकारी ने बड़ी मुश्किल से अपना पैर छुड़ाया। सोनम वांगचुक समेत कई छात्र लगातार अनशन पर हैं, जिनकी परेशानी बारिश ने और बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है। देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया। मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)