टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर यह टीवी स्टार, आखिरी नंबर YRKKH का यह बड़ा एक्टर

Jul 14, 2026 - 12:33
0 2
टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर यह टीवी स्टार, आखिरी नंबर YRKKH का यह बड़ा एक्टर

टीवी की दुनिया में टॉप एक्टर बनना जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है टॉप पर बने रहना। यही वजह है कि लगभग हर हफ्ते टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट बदलती रहती है। नए टीवी और रियलिटी शोज आते हैं, और उनमें निभाए जा रहे किरदारों की वजह से टीवी एक्टर्स की पॉपुलैरिटी बदलती रहती है। इस हफ्ते भी समीकरण बदलते नजर आए हैं। गॉसिप्स टीवी ने इस हफ्ते के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें धीरज धूपर, सृति झा, हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, भाविका शर्मा और रोहित पुरोहित जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं।लेकिन सवाल यह है कि टॉप 10 की लिस्ट में किस एक्टर को कौन सी पोजिशन मिली है। साथ ही कौन सा शो है, जो इस हफ्ते टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखे हुए है। ऐसे ही सवालों के जवाब समझने के लिए चलिए जानते हैं कौन किस मुकाम पर काबिज है।टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्टहर्षद चोपड़ा - लॉकअप (सीजन 2)शिवांगी जोशी - लॉकअप (सीजन 2)पार्थ समाधान - सेहर होने को हैसृति झा - तुम देना साथ मेराभाविका शर्मा - सेहर होने को हैसमृद्धि शुक्ला - ये रिश्ता क्या कहलाता हैधीरज धूपर - लॉकअप (सीजन 2)रोहित चंदेल - सैराबकुशाल टंडन - द अलायंसरोहित पुरोहित - ये रिश्ता क्या कहलाता हैइन टीवी शोज का लिस्ट में दबदबातो जैसा कि आप लिस्ट में देख सकते हैं कि टॉप 10 की लिस्ट में लॉकअप-2 के तीन एक्टर्स ने जगह बनाई है और सेहर होने को है सीरियल के 2 एक्टर्स लिस्ट में शामिल हुए हैं। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी YRKKH इस हफ्ते भी टॉप 10 की लिस्ट में अपने एक्टर्स की जगह पक्की किए हुए है। यह इस बात को भी दिखाता है कि ये एक्टर्स को दर्शकों के फेवरिट बने ही हुए हैं, लेकिन साथ ही साथ इन एक्टर्स के सीरियल्स भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं। वोटिंग मीटर की बात करें तो 7 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक की रेटिंग के आधार पर यह लिस्ट तैयार की गई है। जिसमें हर्षद चोपड़ा टॉप पर बने हुए हैं।नंबर 1 और नंबर 10 के बीच का फर्कटॉप 10 की लिस्ट में कुशाल टंडन और रोहित पुरोहित सबसे नीचे हैं। मजेदार बात यह है कि रोहित पुरोहित भी टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ही लीड रोल प्ले कर रहे हैं। बावजूद इसके वह लिस्ट में आखिरी पायदान पर हैं, वहीं लिस्ट में पहले पायदान पर धाक जमाए बैठे हर्षद चोपड़ा काफी पहले इसी शो में लीड रोल प्ले कर रहे थे। अब देखना यह है कि क्या रोहित पुरोहित लिस्ट में अपनी जगह बेहतर कर पाएंगे या नहीं, क्योंकि वह इस टॉप 10 लिस्ट से बाहर होने के काफी करीब हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User