क्रिप्टो और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठग लगा रहे करोड़ों की चपत, ग्वालियर में जनवरी से अब तक 49 घटनाएं; जानें बचाव के उपाय
ग्वालियर में ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जिसमें एक सीए से 21 करोड़ रुपये ठगे गए। ठग फ ...और पढ़ें
अमित मिश्रा, ग्वालियर। वाट्सएप या टेलीग्राम एप पर किसी अज्ञात ग्रुप से घर बैठे ऑनलाइन ट्रेडिंग कर लाखों कमाने का ऑफर आए, तो सावधान हो जाइए। साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के साथ अब ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी का नेटवर्क बिछाया है, जहां मोटी कमाई का झांसा देकर लोगों को ठगा जा रहा है। हाल ही में ग्वालियर के सीए अशोक विजयवर्गीय से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 21.05 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पाया है कि इस नेटवर्क के तार 14 राज्यों और विदेश से जुड़े हैं।
यह मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी साइबर ठगी बताई जा रही है। ऐसा सिर्फ एक मामला नहीं है, अकेले ग्वालियर में ही जनवरी से अब तक 49 घटनाएं ऐसी हुई हैं, जिनमें ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर लोगों को ठगा गया।
अब डिजिटल अरेस्ट से ज्यादा क्रिप्टो करेंसी में निवेश और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों को सावधान होने की जरूरत है। किसी भी अनाधिकृत प्लेटफार्म से ट्रेडिंग न करें। इसके लिए सेबी द्वारा वेबसाइट, एप निर्धारित किए गए हैं। वैधता की जांच जरूर कर लें।
-संजीव नयन शर्मा, डीएसपी, राज्य साइबर सेल, मप्र
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)