NEET UG Rank List: MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 697 मार्क्स वाला टॉपर, 670 से ऊपर वाले टॉप 17 में

Aug 17, 2026 - 02:35
0 0
NEET UG Rank List: MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 697 मार्क्स वाला टॉपर, 670 से ऊपर वाले टॉप 17 में

ACPUGMEC NEET Rank List MBBS BDS Admission 2026: गुजरात के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS), बीएएमएस (BAMS) और बीएचएमएस (BHMS) कोर्सेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशनल कोर्सेस (ACPUGMEC) ने गुजरात नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। छात्र अपनी श्रेणी-वार मेरिट लिस्ट की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org पर जाकर बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।गुजरात के स्टार परफॉर्मर्स: हिया जैस्मिन वासवदा बनी स्टेट टॉपरACPUGMEC द्वारा जारी नीट यूजी रैंक लिस्ट के अनुसार, गुजरात के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। हिया जैस्मिन वासवदा ऑल इंडिया रैंक (AIR) 43 और 697 अंक हासिल कर गुजरात राज्य की लिस्ट में सबसे टॉप स्थान पर रहीं हैं। पटेल प्रेमल AIR 93 और 691 अंकों के साथ दूसरी रैंक वाले उम्मीदवार बने। ध्यान आनंद शुक्ल AIR 101 और 690 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।<a rel=nofollow href=https://www.medadmgujarat.org/ug/home.aspx target=_blank class=backlink data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=Gujarat NEET UG Rank List 2026 Link: गुजरात नीट यूजी रैंक लिस्ट 2026 लिंक>Gujarat NEET UG Rank List 2026 Link: गुजरात नीट यूजी रैंक लिस्ट 2026 लिंकश्रेणी-वार जारी की गई मेरिट लिस्टसमिति ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अलग-अलग श्रेणियों में मेरिट लिस्ट जारी की है। इसमें जनरल (General), एससी (SC), एसटी (ST), एसईबीसी (SEBC - राज्य का ओबीसी वर्ग) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी की मुख्य मेरिट लिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा एनआरआई (NRI), पीडब्ल्यूडी (PwD) और स्थानीय कोटे (NHL, SMC) के अभ्यर्थियों की लिस्ट और अयोग्य उम्मीदवारों की लिस्ट कारण सहित अपलोड की गई है।दिव्यांग (PwD) और एनआरआई (NRI) कोटे के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन अभी जारी है, जिनकी फाइनल लिस्ट जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।गुजरात में MBBS की 7500 सीटेंनेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की आधिकारिक मंजूरी के बाद राज्य के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 300 एमबीबीएस (MBBS) सीटों का इजाफा किया गया है। इस नई बढ़ोतरी के साथ ही गुजरात के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को मिलाकर कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 7,200 से बढ़कर 7,500 हो गई है।नीट काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंटकाउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थियों के पास ये डॉक्यूमेंट होने आवश्यक हैं:नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट।वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)।पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।काउंसलिंग और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरूएडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशनल कोर्सेस (ACPUGMEC) ने बताया कि राज्य कोटे की एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) सीटों पर ऑनलाइन एडमिशन और रजिस्ट्रेशन के लिए एक अलग से नोटिस जल्द ही जारी किया जाएगा।विश्वविद्यालय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिशन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथियों और आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org को चेक करते रहें। जो छात्र मेडिकल में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अभी से तैयार रखने चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User