Vikram Sarabhai Space Quiz 2026: कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के सुनहरा मौका, जानें कैसे करें अप्लाई
अगर आप कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12वीं के छात्र हैं और आपकी रुचि विज्ञान,ISRO और स्पेस में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने देशभर के स्कूली छात्रों को विक्रम साराभाई स्पेस क्विज 2026 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और उससे जुड़े विषयों पर आधारित होता है। इसके जरिए छात्रों को अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने ज्ञान को परखने और उसे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। चलिए जानते हैं कि यह क्विज क्या है और इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।क्विज क्यों है खासबता दें कि यह क्विज कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें छात्रों की ISRO के मिशन, स्पेस साइंस, उपग्रह, खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष तकनीक जैसे विषयों की समझ को परखा जाएगा। साथ ही इस मुहिम के जरिए छात्रों को भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को जानने-समझने का मौका मिलेगा।छात्रों के लिए दो कैटेगरीछात्रों की कक्षा के आधार पर प्रतियोगिता को दो कैटेगरी में बांटा गया है, ताकि सभी को अपनी कक्षा के स्तर के अनुसार भाग लेने का अवसर मिल सके।1. जूनियर कैटेगरी: कक्षा 6 से 8 तक के छात्र2. सीनियर कैटेगरी: कक्षा 9 से 12 तक के छात्र5 जोन में आयोजित होगी प्रतियोगितायह क्विज प्रतियोगिता देश के पांच जोन में आयोजित की जाएगी। हर जोन से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सिलेक्शन किया जाएगा। इनमें से जोनल लेवल के टॉप 30 विजेताओं का चयन किया जाएगा। इन विजेताओं को अहमदाबाद में आयोजित होने वाले नेशनल स्पेस डे 2026 के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह मौका छात्रों के लिए खास है, क्योंकि इससे उन्हें देश के महत्वपूर्ण अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा बनने और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।छात्र कैसे ले सकते हैं भाग?विक्रम साराभाई स्पेस क्विज 2026 में भाग लेने के इच्छुक छात्र DIKSHA प्लेटफॉर्म के जरिए क्विज में शामिल हो सकते हैं। जूनियर और सीनियर कैटेगरी के लिए अलग-अलग कोर्स लिंक दिए गए हैं, ताकि छात्रों को क्विज में भाग लेने में आसानी हो।कक्षा 6 से 8: छात्र जूनियर कैटेगरी के लिए बनाए गए DIKSHA कोर्स के माध्यम से क्विज में भाग ले सकते हैं।कक्षा 9 से 12: छात्र सीनियर कैटेगरी के संबंधित DIKSHA कोर्स से क्विज में शामिल हो सकते हैं।क्विज का उद्देश्य क्या है?विक्रम साराभाई स्पेस क्विज 2026 का आयोजन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) से पहले किया जा रहा है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हर साल 23 अगस्त को मनाया जाता है। इस क्विज का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देने और उनमें विज्ञान एवं तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना है।NCERT ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस क्विज की जानकारी साझा की है। इस पहल में शिक्षा मंत्रालय, DIKSHA और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य मिलकर छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में सीखने का बेहतर अवसर देना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)