UGC NET 2026: यूजीसी-नेट के 3 विषयों की परीक्षा दोबारा कराएगा NTA, प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी के बाद लिया फैसला

Aug 17, 2026 - 02:35
0 0
UGC NET 2026: यूजीसी-नेट के 3 विषयों की परीक्षा दोबारा कराएगा NTA, प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी के बाद लिया फैसला

UGC NET Re-Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को जून में आयोजित यूजीसी-नेट 2026 के तीन विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की। एनटीए ने इन विषयों के प्रश्नपत्रों में कमियों की शिकायत मिलने के बाद यह फैसला लिया है।22 से 30 जून के बीच हुई थी 87 विषयों की परीक्षाएनटीए ने देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कुल 87 विषयों में यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। यह परीक्षा देश भर के डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर पद की पात्रता और पीएचडी (Ph.D.) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों के प्रश्नपत्रों में कई गलतियों, गलत विकल्पों और भाषा संबंधी कमियों को लेकर अभ्यर्थियों ने भारी विरोध दर्ज कराया था और एनटीए से शिकायतें की थीं।84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारीइससे पहले दिन में, एनटीए ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दी। हालांकि, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के परीक्षार्थियों के लिए कोई आंसर-की जारी नहीं की गई थी, जिससे यह संकेत मिल गया था कि इन तीन विषयों पर एनटीए अलग से कदम उठाने जा रहा है।बाद में एनटीए ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि शिकायतों का संज्ञान लेते हुए और छात्रों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से इन तीनों विषयों की परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है।गलत उत्तर पर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन आपत्तिNTA प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी प्रदान किया है। प्रत्येक प्रश्न को चैलेंज करने के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए NTA ने 16 से 18 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) समय दिया है।छात्रों के लिए आगे की राहएनटीए के इस फैसले से अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के हजारों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर करने का एक और अवसर मिलेगा। एनटीए जल्द ही इन तीनों विषयों की पुनः परीक्षा की नई तिथियों, शेड्यूल और नए एडमिट कार्ड जारी करने से संबंधित जानकारी अपने आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर साझा करेगा।अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User