India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग में 23757 पोस्ट पर भर्ती, आवेदन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
अगर आप बिना किसी लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो भारतीय डाक विभाग आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) शेड्यूल-II (जुलाई-2026) के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के कुल 23,757 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चयन के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। ऑनलाइन वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) 31 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है, जबकि आवेदन फॉर्म 2 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे) तक भरे जाएंगे।लेकिन ध्यान रहे, आवेदन की प्रक्रिया जितनी आसान दिखती है, कागजी गड़बड़ी के कारण फॉर्म खारिज होने का खतरा भी उतना ही रहता है। इसलिए फॉर्म भरने से लेकर अंतिम चयन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) तक आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, इसकी पूरी सूची नीचे दी गई है।किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?डाक विभाग की इस भर्ती प्रक्रिया को दो चरणों में समझा जा सकता है। पहला, ऑनलाइन आवेदन करते समय और दूसरा, मेरिट में नाम आने के बाद फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय।1. ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त जरूरी डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्सऑनलाइन आवेदन के समय आपको बहुत सारे दस्तावेज स्कैन करके अपलोड नहीं करने होते, लेकिन अपनी डिटेल्स सही-सही भरने के लिए आपके पास ये कागजात होने चाहिए -10वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट: मार्कशीट में दर्ज आपका नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि बिल्कुल वही होनी चाहिए जो आप फॉर्म में भर रहे हैं। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पढ़ा होना अनिवार्य है।स्थानीय भाषा (Local Language) का प्रमाण: आपने जिस सर्किल या राज्य से आवेदन किया है, वहां की तय स्थानीय भाषा आपने 10वीं स्तर तक पढ़ी हो।पासपोर्ट साइज फोटो: फोटोग्राफ JPG/JPEG फॉर्मेट में होना चाहिए। फाइल का साइज 30 KB से 100 KB के बीच, डायमेंशन 320×400 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 4:5 होना चाहिए।डिजिटल सिग्नेचर: सिग्नेचर का साइज 20 KB से 100 KB के बीच (JPG/JPEG) और पिक्सल 300×120 होना चाहिए।एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी: ओटीपी सत्यापन और आगे की सभी सूचनाओं के लिए चालू मोबाइल नंबर और ईमेल जरूरी है।जाति / वर्ग प्रमाण पत्र: एसटी, एससी, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत छूट या आरक्षण का लाभ लेने के लिए प्रमाण पत्र की डिटेल्स पास रखें।दिव्यांगता प्रमाण पत्र: यदि लागू हो, तो संबंधित श्रेणी का सर्टिफिकेट। 2. चयन के बाद के समय लगने वाले ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्सयदि मेरिट लिस्ट में आपका नाम आ जाता है, तो आपको संबंधित डिवीजनल हेड के सामने अपने मूल (Original) कागजात और उनकी self-attested फोटोकॉपी जमा करनी होगी -1. 10वीं (Matriculation) की मूल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट।2. मूल जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS): केंद्र सरकार के फॉर्मेट में जारी प्रमाण पत्र।3. मूल दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD Certificate): यदि लागू हो।4. पहचान पत्र (Identity Proof): आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस।5. जन्म तिथि प्रमाण पत्र: 10वीं का सर्टिफिकेट या आधिकारिक जन्म प्रमाण पत्र।6. जरूरी घोषणा पत्र / अंडरटेकिंग्स -कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होने का स्व-घोषणा पत्र।साइकिल चलाने का ज्ञान होने का स्व-घोषणा पत्र।डाक सेवा के अलावा आजीविका के अन्य साधन होने का अंडरटेकिंग।BPM पद के लिए: शाखा डाकघर चलाने के लिए संबंधित गांव में जगह/कमरा उपलब्ध कराने का अंडरटेकिंग। कौन कर सकता है आवेदन?उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है। साथ ही जिस सर्किल से आप फॉर्म भर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए (उम्र की गणना 21 सितंबर 2026 के आधार पर होगी)। नियमानुसार SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष तक की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)