NEET PG के बाद जयपुर के उसी सेंटर पर फिर बवाल, अब AIIMS की भर्ती परीक्षा रद्द

Aug 31, 2026 - 12:55
0 0
NEET PG के बाद जयपुर के उसी सेंटर पर फिर बवाल, अब AIIMS की भर्ती परीक्षा रद्द

जयपुर के सीतापुरा इलाके में मौजूद परीक्षा केंद्र इन दिनों छात्रों के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है। लगातार दूसरे दिन एक बड़ी परीक्षा को तकनीकी खामियों की वजह से रद्द करना पड़ा। रविवार को जहां नीट पीजी (NEET PG 2026) के अभ्यर्थियों को भारी मायूसी हाथ लगी थी, वहीं ठीक अगले दिन यानी सोमवार को एम्स की भर्ती परीक्षा देने पहुंचे हजारों उम्मीदवारों को भी उसी दर्द, गुस्से और परेशानी से गुजरना पड़ा।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह पूरा वाकया सीतापुरा के iON डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र का है। यहां एम्स की तरफ से ग्रुप बी और ग्रुप सी के गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) का दोबारा इम्तिहान करवाया जा रहा था। राजस्थान और आसपास के कई इलाकों से उम्मीदवार अपने सुनहरे भविष्य का सपना लिए सुबह-सुबह सेंटर पर पहुंचे थे। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय किया गया था। लेकिन तय वक्त पर परीक्षा शुरू ही नहीं हो पाई। छात्रों का आरोप है कि पूरे आधे घंटे की देरी के बाद कंप्यूटर सिस्टम चालू किए गए, लेकिन असल मुसीबत तो उसके बाद शुरू हुई।सांगानेर सदर थाने के एसएचओ कमलेश कुमार ने भी इस पूरी घटना की तस्दीक की है। उनके मुताबिक तकनीकी दिक्कतों के चलते भर्ती परीक्षा करीब 30 मिनट की देरी से शुरू हुई थी। मगर जैसे ही छात्रों ने सवालो के जवाब देना शुरू किया, कुछ ही मिनटों के भीतर पूरा सर्वर ही ठप पड़ गया। इसके बाद जो कसर रह गई थी, वो बार-बार बिजली जाने ने पूरी कर दी। परीक्षा केंद्र पर पावर कट की वजह से अंधेरा और कंप्यूटर स्क्रीन पर मायूसी छा गई। दूर-दराज से सफर करके आए छात्रों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया।झल्लाए उम्मीदवारलगातार हो रही इन अड़चनों से झल्लाए उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्र के बाहर निकलकर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का गुस्सा जायज भी था, क्योंकि वे महीनों की तैयारी और लंबा सफर तय करके यहां पहुंचे थे और फिर से उन्हें वही सिस्टम का फेलियर देखने को मिला। हंगामा बढ़ता देख और हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को दखल देना पड़ा। इस पूरी बदइंतजामी के बाद, एम्स प्रशासन के पास कोई और रास्ता नहीं बचा था। एम्स ने फौरन इस सेंटर के प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया और जल्द ही नई तारीख के ऐलान का भरोसा दिलाया है।सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह वही iON डिजिटल जोन (TC नंबर 41682 और 41683) है, जहां ठीक एक दिन पहले 30 अगस्त 2026 को नीट पीजी परीक्षा भी रद्द करनी पड़ी थी। रविवार को भी ठीक यही कहानी दोहराई गई थी। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली नीट पीजी परीक्षा भी देरी से शुरू हुई और फिर बार-बार सिस्टम फेल होने की वजह से उसे बीच में ही रोकना पड़ा। एक ही सेंटर पर, लगातार दो दिन, दो सबसे अहम परीक्षाओं का इस तरह मजाक बनना प्रशासन और परीक्षा कराने वाली एजेंसियों पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है।जांच कमेटी का गठनइस भारी लापरवाही के बाद, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने भी कड़ा रुख अपनाया है। नीट पीजी परीक्षा में आई रुकावट और पावर सप्लाई फेल होने के कारणों की गहराई से जांच के लिए तीन सदस्यों की एक खास कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी इस बात का पता लगाएगी कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और इसके लिए असली जिम्मेदार कौन है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User