FD पर ये बैंक दे रहे हैं 8% से अधिक ब्याज, SBI और PNB बहुत पीछे

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
FD पर ये बैंक दे रहे हैं 8% से अधिक ब्याज, SBI और PNB बहुत पीछे

Best FD Rates: एफडी आज के समय में भी काफी लोकप्रिय निवेश बना हुआ है। खासकर सीनियर सिटीजन के बीच। यही वजह है कि बैंकों की तरफ से फिक्सड डिपॉजिट पर अच्छा रिटर्न ऑफर किया जा रहा है। मौजूदा समय में एफडी पर कुछ बैंक 8 प्रतिशत का ब्याज दे रहे हैं। आइए जानतें हैं बेस्ट एफडी रेट्स सीनियर सिटीजन को कहां मिल रहा है?कहां मिल रहा है 8 प्रतिशत का ब्याजसूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन के लिए 5 साल की एफडी पर 8.05 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर सीनियर सिटीजन को 8 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25 प्रतिशत, एक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.50 रुपये, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 6.75 प्रतिशत, स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25 प्रतिशत का ब्याज 5 साल की एफडी पर सीनियर सिटीजन को दे रहा है। ध्यान रहे कि यह दर 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ही लागू है।अन्य बैंक कितना दे रहे हैं ब्याजस्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से सीनियर सिटीजन को एफडी पर 7.05 प्रतिशत तक ब्याज देने का ऐलान किया गया है। एचडीएफसी बैंक की तरफ से 4 साल 7 महीने और एक दिन की एफडी पर 6.90 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक 5 साल की एफडी पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।पीएनबी 5 साल की फिक्सड डिपॉजिट पर 6.85 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं, एक्सिस बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।एफडी पर कब कटता है टीडीएसअगर फिक्सड डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज 1 लाख रुपये के पार रहता है तो इस स्थिति में टीडीएस काटा जाता है। ध्यान रहे कि टीडीएस आईटीआर फाइल करके फिर से क्लेम किया जा सकता है। लेकिन यह वापस तब आता है जब रिफंड पाने के योग्य रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User