BHEL Apprentice 2026: युवाओं के लिए BHEL में 530 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई
BHEL Apprentice Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL),त्रिची ने देश के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर पेश किया है। बीएचईएल त्रिची ने ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 530 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल बैकग्राउंड वाले छात्रों को काम सीखने के साथ-साथ आकर्षक स्टाइपेंड पाने का मौका मिल रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।पदों की डिटेल्सट्रेड अप्रेंटिस (कुल 380 पद): इसमें फिटर (125 पद), वेल्डर (115 पद), इलेक्ट्रीशियन (30 पद), टर्नर (20 पद), मशीनिस्ट (20 पद), मोटर मैकेनिक (12 पद), इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (7 पद), मैकेनिक आरएंडएसी (6 पद) और कोपा यानी COPA (45 पद) शामिल हैं।टेक्नीशियन अप्रेंटिस (कुल 60 पद): इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग (40 पद), कंप्यूटर इंजीनियरिंग (6 पद), सिविल इंजीनियरिंग (6 पद), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन (3 पद) और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स (5 पद) शामिल हैं।ग्रेजुएट अप्रेंटिस (कुल 90 पद): इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग (50 पद), सिविल इंजीनियरिंग (8 पद), कंप्यूटर साइंस (3 पद), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन (3 पद), इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स (3 पद) के अलावा गैर-तकनीकी वर्ग के लिए अकाउंट्स - B.Com (13 पद) और मानव संसाधन - HR / BA (10 पद) शामिल हैं।योग्यता और शैक्षणिक शर्तेंट्रेड अप्रेंटिस: उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (NCVT/SCVT) से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।टेक्नीशियन अप्रेंटिस: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में फुल-टाइम डिप्लोमा होना अनिवार्य है।ग्रेजुएट अप्रेंटिस: उम्मीदवार के पास 10+2 के बाद संबंधित इंजीनियरिंग विषय, बी.कॉम (B.Com) या बी.ए (B.A) में रेगुलर ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।न्यूनतम अंक: डिप्लोमा और ग्रेजुएशन श्रेणी में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 50% अंक होना अनिवार्य है।आयु सीमासभी श्रेणियों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी—एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।स्टाइपेंडट्रेनिंग के दौरान चयनित छात्रों को हर महीने नियमानुसार स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा:ट्रेड अप्रेंटिस: ट्रेड के आधार पर 10,560 रुपये से 11,040 रुपये प्रति माह।टेक्नीशियन अप्रेंटिस: 10,900 रुपये प्रति माह।ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 12,300 रुपये प्रति माह।आवेदन करने की आसान प्रक्रियासबसे पहले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के पोर्टल (ट्रेड के लिए apprenticeshipindia.gov.in और डिप्लोमा/ग्रेजुएट के लिए nats.education.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।2. इसके बाद बीएचईएल त्रिची की आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाएं।3. अप्रेंटिस भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक कर अपनी श्रेणी (ट्रेड, टेक्नीशियन या ग्रेजुएट) का चयन करें।4. अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और 10वीं, आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री मार्कशीट, फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।5. फॉर्म को ध्यान से चेक कर सबमिट करें।ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 (रात 11:45 बजे तक) निर्धारित की गई है। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल को विजिट करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)