45 मिनट में लखनऊ से कानपुर! 63 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, इन 4 जिलों की तरक्की को मिली रफ्तार

Jul 13, 2026 - 12:33
0 1

63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होने के साथ उत्तर प्रदेश को आधुनिक सड़क कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिली है। इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ ...और पढ़ें

63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, आम लोगों के लिए तेज और सुगम सफर शुरू

बेहतर कनेक्टिविटी से लखनऊ, उन्नाव, कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी

यात्रा समय कम होने से व्यापार, उद्योग, निवेश और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद

जागरण संवाददाता, उन्नाव। लखनऊ वाया उन्नाव-कानपुर के बीच लगभग 20 साल पुरानी सुगम सफर की आस सोमवार को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण संग पूरी हो गई। इससे लखनऊ, कानपुर, उन्नाव व रायबरेली चारों जिलों की तरक्की को रफ्तार मिलने की राह खुल गई।

4200 करोड़ रुपये से निर्मित 63 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का 18 किमी भाग एलीवेटेड है व उन्नाव में 45 किमी हिस्सा है, जो इसका मुख्य हब बनेगा। इसपर कार-जीप का एक तरफ का 275 रुपये टोल थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन 95 रुपये टोल वाले कानपुर-लखनऊ हाईवे से गुजरने पर जाम, धीमी गति से बच सकेंगे।

इसी तरह लखनऊ व कानपुर छोर पर एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से पहले के अतिक्रमण व जाम की समस्या को ठीक करना होगा पर वर्तमान में छह लेन व भविष्य में आठ लेन तक विस्तार योग्य यह एक्सप्रेसवे प्रदेश में सबसे आधुनिक व हाईस्पीड सड़क परियोजना के नए युग का सूत्रपात है। मंगलवार सुबह से इस पर वाहन दौड़ने लगेंगे।

लखनऊ के शहीद पथ से उन्नाव के कडेर पतारी गांव को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे का लोकार्पण पड़री खुर्द ग्राम पंचायत के मजरा झाऊखेड़ा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 49.3 किमी के पास दोपहर बाद 3:37 बजे लाल फीते की गांठ खोलकर किया।

तकरीबन 150 मीटर तक चारों लोग पैदल चले और हाथ जोड़कर विजयी चिह्न बनाया तो लगा जैसे इस सुगम सफर से भविष्य में आने वाली समृद्धि का संकेत दे रहे। इससे पहले वायुसेना के एक ही हेलीकाप्टर से भी लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे व सेफ हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर महज 10 मिनट बाद अपने वाहनों व फ्लीट से लखनऊ रवाना हो गए। इससे अपने नेताओं को सुनने आई जनता थोड़ी मायूस हुई।

बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे के शुरू होने से प्रदेश की राजधानी लखनऊ व औद्योगिक नगरी कानपुर के बीच की दूरी सिमट गई है, जबकि उन्नाव भी विकास के एक नए केंद्र के रूप में उभरेगा। इससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे के साथ विकास को गति मिलेगी। लखनऊ से कानपुर के बीच का सफर इसके माध्यम से 45 मिनट में पूरा होने का दावा है।

एनएचएआइ के परियोजना निदेशक नकुल वर्मा ने बताया कि थ्रीडी इन्फ्रास्ट्रक्चर तकनीक, अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा मानक, बैरिकेडिंग, ड्रोन कैमरों से निगरानी, ग्रीनफील्ड की सुविधा के साथ एआइ जैसी तकनीक के माध्यम से उत्कृष्ट निर्माण वाले एक्सप्रेसवे से उद्योगों, लाजिस्टिक्स और माल ढुलाई को बड़ा फायदा होगा। इसमें दोपहिया यानी बाइक व स्कूटर, तिपहिया आटो व विक्रम, साइकिल, ट्रैक्टर, ई-रिक्शा, पशु चालित वाहनों समेत अन्य सभी धीमी गति से चलने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- हाथ में कफन लेकर औरास थाने में घुसा युवक, पुलिस के फूले हाथ पांव, बुरी तरह खफा था पुलिसकर्मियों से 

यह भी पढ़ें- Lucknow-Kanpur Expressway से कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, 45 मिनट में तय होगी दूरी, कानपुर थोक बाजार को बड़ा फायदा

यह भी पढ़ें- NE-6, अवध एक्सप्रेसवे...4 नामों से जाना जाएगा Lucknow Kanpur Expressway, आज राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User