17 से 23 अगस्त तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, बुध, सूर्य, गुरु देंगे लाभ
Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 17-23 August 2026: ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 17 अगस्त से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में हंस राजयोग और बुधादित्य राजयोग का संयोग रहेगा। 22 अगस्त के दिन बुध का प्रवेश भी सिंह राशि में होगा, जिससे बुधादित्य योग बन रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य पहले से ही सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 17 अगस्त से 23 अगस्त के दौरान गुरु, बुध कर्क राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शुक्र कन्या राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं 17 अगस्त से 23 अगस्त का सप्ताह किन राशियों के लिए लकी रहेगा -17 से 23 अगस्त तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, बुध, सूर्य, गुरु देंगे लाभपंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 17 अगस्त से 23 अगस्त का सप्ताह सिंह और मकर राशि के लिए शुभ रहेगा। मेष राशि के लोगों को मिले- जुले परिणाम मिल सकते हैं।मकर राशि के जातकों के लिए 17 अगस्त से 23 अगस्त का सप्ताह कैसा साबित होगा?मकर राशि के जातकों के लिए 17 अगस्त से 23 अगस्त का सप्ताह लाभदायक साबित हो सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। कुछ जातकों को बड़ी डील मिल सकती है। बॉस के साथ रिश्ते में सुधार होगा। बातचीत से किसी भी प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकाला जा सकता है।सिंह राशि के जातकों के लिए 17 अगस्त से 23 अगस्त का सप्ताह कैसा साबित होगा?सिंह राशि के जातकों के लिए 17 अगस्त से 23 अगस्त का सप्ताह फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस के मामले में जरूरी कदम उठा सकते हैं। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। करियर के मामले में बेहतरीन ऑफर भी मिल सकता है। कुछ जरूरी डिसीजन लेने पड़ सकते हैं।मेष राशि के जातकों के लिए 17 अगस्त से 23 अगस्त का सप्ताह कैसा साबित होगा?मेष राशि के जातकों के लिए 17 अगस्त से 23 अगस्त का सप्ताह मिला- जुला साबित हो सकता है। करियर से जुड़ी जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा। कमाई करने के नए आइडिया सामने आ सकते हैं। धन वृद्धि की संभावना है।डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)