14 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाले यश सिर्फ इस एक इंसान को इंस्टाग्राम पर करते हैं फॉलो, जानें कौन हैं वो?
यश इन दिनों नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश 'रावण' के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में यश के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे कई दिग्गज कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मूवी के ट्रेलर ने तो सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर भी यश की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लेकिन क्या आप जानते हैं इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाले यश सिर्फ एक इंसान को फॉलो करते हैं?14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स'रामायण' एक्टर यश हाल ही में जर्नलिस्ट रजत शर्मा के टीवी प्रोग्राम आपकी अदालत में पहुंचे। इस दौरान यश से उनकी आने वाली फिल्मों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई सवाल किए गए। ऐसे में ऑडियंस में बैठी एक लड़की ने सवाल किया कि इंस्टाग्राम पर आपके 14 मिलियन (1.4 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन आप सिर्फ एक इंसान को फॉलो करते हैं। कौन है वो इंसान और उसकी क्या वैल्यू है आपकी लाइफ में? इस पर यश ने जो जवाब दिया उसने उनके लाखों करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।साउथ सपुरस्टार इंस्टा पर सिर्फ इन्हें करते हैं फॉलोइस सवाल को सुनते ही यश हंसने लगते हैं और कहते हैं, 'वो मेरी पत्नी है।' ये सुनते ही पूरी स्टूडियो तालियों की गूंज से भर जाता है। इसके बाद यश कहते हैं, 'मैं अपनी पत्नी (राधिका पंडित) को क्यों फॉलो करता हूं? क्योंकि वो ही मेरी इकलौती दोसती है और फॉलो करना पड़ता है न...। इंस्टा पर जीरो रखोगे तो मुश्किल हो जाएगा। अगर मैं मजाक से हटकर बात करूं तो वो मेरी लिए मेरी जिंदगी में सबसे जरूरी है। हम दोनों ने एक साथ आगे बढ़े। मैं आपने आपको बहुत भाग्यशाली मानता है कि वो मेरी पत्नी हैं। वो मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत पिलर हैं। वो इसलिए मेरी जिंदगी में नहीं है कि मैं सक्सेसफुल हूं। मैं कुछ भी नहीं हूं। कोई भी कुछ भी नहीं है। रिश्ते के लिए सबसे जरूरी चीज होता है कि अगर हम कुछ खरीदते हैं फिर चाहे वो कार हो टीवी हो एक साथ खरीदें। यही लाइफ का सबसे जरूरी पार्ट है।''रामायण' में रावण का किरदार निभाएंगे यश'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। दो हिस्सों में बनने वाली इस बड़े बजट की फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। मूवी में सनी देओल हनुमान का रोल निभा रहे हैं। कई अन्य जाने-माने कलाकार भी शामिल हैं। इसके विज़ुअल इफेक्ट्स का काम DNEG संभाल रही है। 'रामायण पार्ट 1' विदेशों में 6 नवंबर, 2026 को और भारत में 8 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी। 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी।इस दिन रिलीज होगी 'टॉक्सिक''रामायण' के अलावा सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर देश भर के दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के साथ यश बड़े पर्दे पर 4 साल बाद वापसी कर रहे हैं। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। हालांकि, ट्रेलर में इंटिमेट सीन देखकर यश को ट्रोल और यूजर्स के नेगेटिव रिएक्शन का सामना करना पड़ा था। फिल्म में को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एक्टर डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा, और रुकमनी जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। अब आखिरकार ये फिल्म 26 अगस्त को थिएटर में दस्तक देने वाली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)