1 पर 2 शेयर फ्री, कंपनी दूसरी बार दे रही बोनस शेयर, 2835% का रिटर्न

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
1 पर 2 शेयर फ्री, कंपनी दूसरी बार दे रही बोनस शेयर, 2835% का रिटर्न

Bonus Share Price: जीटीवी इंजीनियरिंग लिमिटेड (GTV Engineering Ltd) ने फिर से बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी ने इस बार 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इससे पहले कंपनी ने 2025 में भी निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। बता दें, कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2835 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।मिलेंगे 1 पर 2 शेयर फ्री (GTV Engineering record date)स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए अभी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। बता दें, इससे पहले कंपनी ने 2025 में भी बोनस शेयर दिया था। तब भी कंपनी ने एक शेयर पर दो शेयर बोनस दिया था।2025 में कंपनी के शेयरों का हुआ था बंटवारापिछले साल कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी ने शेयरों को 5 हिस्सों में बांट दिया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया था। बता दें, कंपनी ने 2025 में दो बार निवेशकों को डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। इसके बाद सितंबर 2025 में फिर से कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए। इस बार कंपनी ने एक शेयर पर 0.10 रुपये का डिविडेंड दिया था।पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन (GTV Engineering Share performance)जीटीवी इंजीनियरिंग के शेयर बीएसई में शुक्रवार 2.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी स्टॉक का दाम एक साल में 3.45 प्रतिशत गिरा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.21 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी।दो साल में GTV Engineering Ltd के शेयरों की कीमतों में 130 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में स्टॉक की कीमतों में 207 प्रतिशत और 5 साल में 2835 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User