हिना खान पर बरसीं रोजलिन खान, बोलीं- ये शिल्पा शिंदे के पीछे इस कदर पड़ गई है…

Jul 14, 2026 - 12:33
0 1
हिना खान पर बरसीं रोजलिन खान, बोलीं- ये शिल्पा शिंदे के पीछे इस कदर पड़ गई है…

टीवी एक्ट्रेस रोजलिन खान ने हिना खान और शिल्पा शिंदे के विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि हिना खान लगातार शिल्पा शिंदे को निशाना बना रही हैं। रोजलिन ने लाइव हिन्दुस्तान को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे का बचाव किया और कहा कि अगर उन्होंने इतने साल बाद किसी बात को स्वीकार किया है, तो उसके पीछे के पछतावे को भी देखना चाहिए है।‘हिना इस कदर शिल्पा के पीछे पड़ी हैं…’रोजलिन खान ने कहा, 'जरूरत क्या थी शिल्पा के पीछे पड़ने की? अगर शिल्पा ने किसी बात को स्वीकार किया और कहा कि उन्हें अपने पुराने फैसले पर पछतावा है, तो उसे वहीं छोड़ देना चाहिए था। लेकिन हिना इस कदर शिल्पा के पीछे पड़ी है, बिग बॉस के समय से लेकर आज तक उन्होंने उनका पीछा ही नहीं छोड़ा। आप खुद कैंसर जैसी बीमारी से गुजरे हो। आपने इतना बुरा वक्त देखा है। लोगों को माफ कर दो। दिल बड़ा करो।'‘कैंसर इंसान को सबक भी देता है’रोजलिन ने कहा कि जिंदगी में आने वाली मुश्किलें इंसान को कुछ न कुछ सिखाती हैं। उन्होंने कहा, 'लोग कहते हैं कि ऊपरवाला अगर दुख देता है, तो उसके साथ एक सबक भी देता है। सवाल ये है कि क्या आपने उस मुश्किल दौर से कुछ सीखा? क्या आप नई सोच के साथ आगे बढ़े या फिर आज भी वही पुरानी राजनीति और वही पुरानी बातें लेकर चल रहे हैं?' उन्होंने कहा कि वह खुद अपनी जिंदगी में अब नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर चलती हैं, 'मैं अब दिखावे की दुनिया से बहुत दूर आ चुकी हूं। बिना मतलब पार्टियों में जाना, लोगों के पीछे राजनीति करना, ये सब मैंने बहुत पहले छोड़ दिया। अगर मुझे किसी से कुछ कहना होता है, तो मैं सामने जाकर कहती हूं।'‘अगर हर मुद्दे पर बोलना है तो असली मुद्दों पर बोलिए’हिना खान पर निशाना साधते हुए रोजलिन ने कहा कि अगर कोई सेलिब्रिटी हर मुद्दे पर अपनी राय रखना चाहता है, तो उसे सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के विवादों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हिना खान पेट्रोल की कीमतों पर क्यों नहीं बोलते? गैस सिलेंडर की कीमतों पर क्यों नहीं बोलतीं? महंगाई, रेप और दूसरे सामाजिक मुद्दों पर क्यों नहीं बोलतीं? अगर आपके अंदर हिम्मत है तो सरकार से भी सवाल कीजिए। सिर्फ किसी अभिनेत्री को टारगेट करके खबरों में बने रहना सही नहीं है।'शिल्पा के सपोर्ट में आईं रोजलिनरोजलिन ने शिल्पा शिंदे का बचाव करते हुए कहा कि अगर उन्होंने कई साल बाद किसी बात को स्वीकार किया है, तो उसके पीछे कोई वजह जरूर रही होगी। उन्होंने कहा, 'अगर शिल्पा ने आज इतने सालों बाद उस बात को स्वीकार किया, तो मनोवैज्ञानिक रूप से इसका मतलब है कि उन्हें अंदर से पछतावा था। उन्होंने जानते हुए भी अपनी बात सबके सामने रखी कि लोग उनका विरोध करेंगे। लोग सिर्फ इस बात पर नाराज हुए कि शिल्पा ने पहले जो कदम उठाया था, वह गलत था। लेकिन किसी ने यह समझने की कोशिश नहीं की कि उस समय उनकी परिस्थितियां क्या थीं। उस वक्त शिल्पा की पेमेंट रुकी हुई थी। मुंबई जैसे शहर में एक अकेली महिला के लिए बिना पेमेंट के सर्वाइव करना कितना मुश्किल होता है, ये सिर्फ वही समझ सकती है जिसने ऐसा दौर देखा हो।'फिल्म इंडस्ट्री पर उठाए सवालउन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज भी कई कलाकारों को समय पर भुगतान नहीं मिलता और इंडस्ट्री की संस्थाएं उनकी मदद नहीं कर पातीं। उन्होंने हालिया उदाहरण देते हुए कहा कि कई कलाकारों ने काम किया लेकिन उन्हें समय पर पेमेंट नहीं मिली। रोजलिन ने कहा कि कलाकारों की आर्थिक परेशानियों और इंडस्ट्री की समस्याओं पर बात होनी चाहिए, न कि किसी एक कलाकार को लगातार निशाना बनाया जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User