साउथ की ये 7 फिल्में नहीं देखीं तो क्या देखा! इनमें से एक तो 'तुम्बाड' के टक्कर की है
साउथ सिनेमा में मलयालम मूवीज ने बीते कुछ सालों से धूम मचा रखी है। वही मलयालम सिनेमा जिनका लंबे वक्त तक नॉन रियल एक्शन सीक्वेंस और सस्ती डबिंग के लिए मजाक बनाया जाता था, वो अब बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं और दुनिया भर में नाम कमा रही हैं। तो चलिए आज जानते हैं 7 ऐसी मलयालम मूवीज के बारे में, जो आपको जरूर देखनी चाहिए। इस लिस्ट में एक फिल्म तो 'तुम्बाड' के टक्कर की है। लिस्ट में नंबर 7 पर है फहद फाजिल की फिल्म 'आवेशम', जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एन्जॉय कर सकते हैं। यह एक ब्लॉकबस्टर एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कहानी 3 कॉलेज स्टूडेंट्स से शुरू होती है जो बदला लेने के लिए एक लोकल गैंग्सटर को हायर करते हैं। यह गैंग्सटर खतरनाक तो है, लेकिन बहुत दिलदार भी है। सच्ची घटना पर आधारित यह मूवी कब लड़कों की हंसी-मजाक वाली एडवेंचर से एक रेस्क्यू मिशन बन जाती है, आपको पता भी नहीं चलता। अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो रियल लाइफ बेस्ड यह मूवी आपको जियो हॉटस्टार पर जरूर देखनी चाहिए। अगर कुछ रोमांटिक और हल्का-फुल्का एन्जॉय करना चाहते हैं तो यह फिल्म एक बहुत खूबसूरत कहानी है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। कहानी एक ऐसे लड़के की है, जिसे कॉलेज पासआउट होने के बाद एक आईटी प्रोफेशनल लड़की से प्यार हो जाता है। आगे यह कहानी किस तरह मुकम्मल होती है, यही फिल्म है। अगर आपको तुम्बाड अच्छी लगी थी, तो यह बेहद यूनिक और पावरफुल हॉरर फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। यह आपको सोनी लिव पर मिल जाएगी। यह फिल्म पूरी तरह ब्लैक एंड व्हाइट में शूट की गई है, जो इसे और भी इम्पैक्टफुल बना देती है। इसे हमने अपनी लिस्ट में नंबर 4 की पोजिशन दी है। पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह फिल्म भी आपको जियो हॉटस्टार पर मिल जाएगी। एक मशहूर नॉवल पर बेस्ड यह सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म कहानी एक ऐसे मलयाली शख्स की है, जिसे रेगिस्तान में बकरी चराने के लिए बंधक बना लिया जाता है। हमने इसे लिस्ट में नंबर 3 पर रखा है। यह फिल्म आपको मिलेगी ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर। लिस्ट में नंबर 2 पर काबिज यह मूवी कहानी है 2 ऐसे दोस्तों की जो सिनेमाई दुनिया में नाम कमाने आए हैं। लेकिन उनका स्ट्रगल काफी दिलचस्प और इमोशनल होने वाला है। टॉप 7 की लिस्ट नें नंबर 1 पर काबिज है 'अट्टम'। यह फिल्म आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर मिलेगी। कहानी एक थिएटर ग्रुप की है, जिसकी इकलौती फीमेल आर्टिस्ट के साथ एक पार्टी के बाद हैरासमेंट होता है। इसके बाद कैसे ग्रुप के बाकी मर्द न्याय और अपने फायदे के बीच बंट जाते हैं, वह समाज के दोगलेपन को दिखाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)