सलमान, शाहरुख, आमिर समेत इन 5 सुपरस्टार्स की पहली फिल्म का कलेक्शन जानते हैं? एक ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस
80 और 90 के दशक में आज के कई सुपरस्टार ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इन एक्टर्स में से कईयों की पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था वहीं कुछ ने फ्लॉप से स्टार्ट की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं आज के इन सुपरस्टार की पहली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी? कौन आगे था और कौन पीछे। इनकी पहली फिल्म के बजट पर जानिए कितना पैसा खर्च हुआ था।आमिर खान1988 में आमिर खान ने फिल्म कयामत से कयामत तक से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी हीरोइन जूही चावला थीं। फिल्म के गाने और कहानी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। फिल्म को ढाई करोड़ के बजट में बनाया गया था।कलेक्शन 5 से 6 करोड़ के बीच हुआ था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।सलमान खानबॉलीवुड के दबंग सलमान खान नेवैसे तो रेखा स्टारर बीवी हो तो ऐसी से करियर शुरू कर लिया था, लेकिन बतौर लीड साल 1989 की ‘मैंने प्यार किया’ उनकी डेब्यू फिल्म बनी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर मेकर्स ने 2 करोड़ का खर्च किया था। वहीं फिल्म ने देश और दुनिया भर में 28 से 45 करोड़ के बीच में कमाई की। सूरज बडजात्या की इस फिल्म ने सलमान को रातोंरात स्टार बना दिया था।अजय देवगन1991 में अजय देवगन ने बॉलीवुड में अपनी फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था। इस फिल्म के गाने खूब हिट हुए थे। फिल्म में एक्ट्रेस मधु ने लीड रोल निभाया था। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 3 करोड़ तक था और इसका कलेक्शन साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा का बताया गया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी।अक्षय कुमारअक्षय कुमार ने 1991 में आई फिल्म सौगंध से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म पर मेकर्स ने डेढ़ से दो करोड़ का खर्चा किया था। वहीं फिल्म ने करीब दो करोड़ का ही कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई।शाहरुख खानबॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने 1992 में आई फिल्म दीवाना से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर मेकर्स ने 3 करोड़ का बजट खर्च किया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म करीब 8 करोड़ नेट कलेक्शन कर गई थी। बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)