मुनीर की सेना ने PoK में मचाया खूनखराबा, 20 साल बाद कोलकाता आ रही तस्लीमा नसरीन; पढ़ें शाम की बड़ी खबरें
Top News Today: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आम नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना की बेरहमी जारी है। मंगलवार को PoK के रावलकोट और सुधनोती जिलों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आम नागरिकों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर, बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन करीब 20 साल बाद कोलकाता लौट रही हैं। वे 1 अगस्त को रवींद्र सदन में धार्मिक कट्टरवाद विरोधी कार्यक्रम में शामिल होंगी और कविता पाठ करेंगी। पढ़ें आज शाम की बड़ी खबरें...पीओके में आम नागरिकों पर गोलीबारीपाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सुरक्षा बलों द्वारा आम नागरिकों पर अत्याचार जारी है। मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने रावलकोट के मटियाल मीरा बस टर्मिनल और सुधनोती जिले के बलोच इलाके में निहत्थे लोगों पर अचानक गोलीबारी कर दी। इस घटना में कम से कम छह निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई। मरने वालों में मटियाल मीरा क्षेत्र के वाजिद हयात तथा सुधनोती के बलोच इलाके में जाहिद मुगल, जफर मुगल और अर्सलान अकबर शामिल हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ नारेबाजी की और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/international/breaking-news-6-civilians-killed-in-pakistan-army-firing-in-pok-201784029953684.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...बांकीपुर से जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्दबिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी (उर्फ वीणा मांडवी) का नामांकन रद्द कर दिया गया है। जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव मंगलवार को इस मामले की जानकारी लेने पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से मुलाकात की। चुनाव आयोग ने नामांकन रद्द किए जाने की पुष्टि कर दी है। बता दें कि वीणा मानवी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हाल ही में जेजेडी में शामिल होकर बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/bihar/bankipur-seat-tej-pratap-yadav-jjd-candidate-veena-maanvi-nomination-rejected-by-eci-201784028286792.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...20 साल बाद कोलकाता लौट रही हैं तस्लीमा नसरीनबांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन लगभग 20 वर्ष बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि 1 अगस्त को रवींद्र सदन में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेंगी और कविता पाठ भी करेंगी। यह कार्यक्रम धार्मिक कट्टरवाद के विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद तस्लीमा की यह वापसी को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लेखिका को अपने लेखन के कारण पहले कोलकाता छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/taslima-nasrin-to-return-west-bengal-kolkata-after-19-years-anti-fundamentalism-event-201784031677510.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...समय रैना समेत पांच कॉमेडियंस पर सुप्रीम कोर्ट का 3-3 लाख का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिव्यांगजनों से संबंधित टिप्पणियों के मामले में सख्ती दिखाते हुए कॉमेडियन समय रैना समेत पांच हस्तियों पर तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अन्य प्रभावितों में विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर शामिल हैं। कोर्ट ने सभी को दो सप्ताह के अंदर जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस वी मोहन की पीठ ने यह आदेश दिया। कोर्ट क्योर एसएमए इंडिया फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/supreme-court-imposes-rs-3-lakh-fine-on-samay-raina-says-taken-the-court-for-a-ride-eyes-on-ranveer-allahbadia-too-201784027678754.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...नेपाल में बालेन शाह सरकार के खिलाफ GenZ का प्रदर्शननेपाल की नई सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। प्रधानमंत्री बालेन शाह के शपथ ग्रहण के महज 104 दिन बाद GenZ युवा उनके खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। काठमांडू में नदी किनारे की अवैध बस्तियों को हटाने के फैसले के विरोध में एक व्यक्ति ने आत्मदाह कर लिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल माजिद अंसारी समेत कई युवा नेताओं को चोटें आई हैं। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले केपी शर्मा ओली सरकार के खिलाफ भी GenZ ने ही बड़े पैमाने पर विरोध किया था। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/international/why-nepal-balen-shah-govt-under-genz-attack-protest-on-roads-201783993747639.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)