बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट की वजह से आज सुपरस्टार बने शाहरुख खान, 'दीवाना' के लिए था पहली पसंद

Aug 17, 2026 - 02:35
0 1
बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट की वजह से आज सुपरस्टार बने शाहरुख खान, 'दीवाना' के लिए था पहली पसंद

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी डेब्यू फिल्म ने ही उनकी किस्मत पलट दी। ये स्टार्स अपनी पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बन गए। लेकिन कई स्टार्स ऐसे हैं जो सुपरहिट डेब्यू के बाद भी आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। 90 का दशक बॉलीवुड में सबसे ज्यादा उथल-पुथल वाला समय था। इस दौर में शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स की यंग जेनरेशन सबसे आगे निकलने की होड़ में थी। इसी दौर में एक ऐसा एक्टर भी था, जिसके एक इनकार ने शाहरुख खान की किस्मत पलट दी। 'दीवाना' शाहरुख से पहले किसी और को ऑफर हुई थी, लेकिन उसने इसे ठुकरा दिया था। यही उसके करियर की सबसे बड़ी भूल थी। रिलीज के बाद शाहरुख स्टार बन गए। आइए जानते हैं कौन है वो एक्टर?ब्लॉकबस्टर थी 'दीवाना'साल 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी। इस फिल्म के साथ ही बतौर लीड एक्टर शाहरुख खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर, अमरीश पुरी जैसे दिग्गज स्टार्स थे। शाहरुख के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिव्या भारती थी। फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे थे, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है।शाहरुख से पहले इन्हें हुई थी ऑफर'दीवाना' फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद शाहरुख खान नहीं थे। उनसे पहले 'दीवाना' एक्टर और बिग बॉस 7 फेम अरमान कोहली को ऑफर हुई थी। दरअसल, अरमान को जब 'दीवाना' ऑफर हुई थी, तब उनके पिता फिल्ममेकर राजकुमार कोहली चाहते थे कि उनकी फिल्म 'विरोधी' पहले रिलीज हो। इसी वजह से उन्होंने 'दीवाना' के लिए मना कर दिया और मेकर्स ने उन्होंने हटाकर वो रोल शाहरुख खान को मिल गया। 'दीवाना' एक जबरदस्त हिट रही और शाहरुख खान के करियर की शुरुआत हुई।अरमान कोहली का फिल्मी करियरअरमान कोहली फिल्ममेकर राजकुमार कोहली और एक्ट्रेस निशि के बेटे हैं। अरमान ने अपने पिता की फिल्मों जैसे बदले की अग्नि (1982) और राज तिलक (1984) में एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अपने पिता द्वारा डायरेक्ट की गई विरोधी (1992) से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। इसके अलावा उन्होंने दुश्मन जमाना (1992), अनाम (1992), और औलाद के दुश्मन (1993) जैसी कई दूसरी फिल्मों में काम किया, लेकिन अरमान की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं। 'दीवाना' छोड़ने का नहीं है अफसोससाल 2015 में अरमान कोहली ने बॉलीवुड हंगामा को अपना इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह पीछे मुड़कर सोचते हैं कि अगर उन्होंने 'दीवाना' की होती तो जिंदगी अलग होती। इस पर एक्टर ने कहा था, 'अगर हम पास्ट के बारे में सोचना शुरू कर दें और हम क्या कर सकते थे, तो हमारी जिंदगी नरक बन जाएगी। इसलिए आम तौर पर मैं बैठकर अफसोस नहीं करता और यह नहीं सोचता, 'ओह, मुझे वह करना चाहिए था, अगर मैंने वह किया होता तो ऐसा होता'। काश मैंने ऐसा सोचा होता। मैं पक्का कहीं और होता। लेकिन, जैसा कि मैंने कहा, कोई अफसोस नहीं है। अगर मैंने दीवाना खो दी, तो मिस्टर शाहरुख खान को दीवाना मिली, और वह देश के सुपरस्टार हैं। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।' शाहरुख ने कहा था- अरमान की वजह से मैं स्टार बनाबता दें कि साल 2016 में 'यारों की बारात' शो में शाहरुख खान ने खुद इस बात को माना था कि वो उनका करियर अरमान की वजह से बना। एक्टर ने शो पर कहा था, 'अरमान कोहली की वजह से मैं स्टार बना। वह दिवंगत दिव्या भारती के साथ दीवाना के पोस्टर पर दिखे थे। वह पोस्टर अभी भी मेरे पास है। मुझे स्टार बनाने के लिए आपका शुक्रिया।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User