पश्चिमी यूपी में भी पांव पसारने की तैयारी में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी, कई प्रभारी घोषित
SBSP: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने पश्चिमी यूपी की नौ विधान सभा सीटों प्रभारी घोषित कर इस क्षेत्र में सीटें पाने की दावेदारी प्रस्तुत की है।
योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर
पहली बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नौ विधान सभा सीटों पर प्रभारी घोषित
पूर्वांचल की 42 सीटों सहित प्रदेश की 62 सीटों पर घोषित कर चुके हैं प्रभारी
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में राजग गठबंधन के सहयोगी दल भी प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पांव पसारने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े जनाधार वाली पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।
राष्ट्रीय लोकदल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा पूर्वांचल में पार्टी का जनाधार बढ़ाने और विधान सभा चुनाव में वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की रणनीति पर काम शुरू किया है। अब पूर्वांचल के कुछ जिलों में जनाधार के लिए जानी जाने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने पश्चिमी यूपी की नौ विधान सभा सीटों प्रभारी घोषित कर इस क्षेत्र में सीटें पाने की दावेदारी प्रस्तुत की है।
योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने विधान सभा चुनाव के लिए अब तक प्रदेश की 62 विधान सभा क्षेत्रों में प्रभारी घोषित किए हैं। इनमें से नौ सीटें पश्चिमी यूपी की हैं। उधर समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी जिले की सदर, भौगांव तथा किशनी (सुरक्षित) सीट पर प्रभारी घोषित कर पार्टी ने दावेदारी की है।
ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने इसके साथ ही मुरादाबाद जिले की मुरादाबाद ग्रामीण, फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद, शामली जिले की थाना भवन, बिजनौर जिले की नजीबाबाद, सहारनपुर जिले की बेहट तथा संभल जिले की असमोली विधान सभा क्षेत्र में प्रभारी घोषित किए हैं।
पार्टी अध्यक्ष राजभर का कहना है कि विधान सभा चुनाव में भाजपा से वह इन सीटों की मांग करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजभर इन जिलों में रैलियां कर चुके हैं। पश्चिमी यूपी में अपनी पकड़ का अहसास भाजपा नेतृत्व को कराने के लिए दिल्ली में भी रैली भी कर चुके हैं। सुभासपा ने सबसे अधिक पूर्वांचल की 42 सीटों पर प्रभारी घोषित किए हैं।
यह भी पढ़ें- 'वर्ष 2028 में हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी सपा', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर बोला हमला
यह भी पढ़ें- 'अखिलेश जी, आप भाईचारा निभाना नहीं जानते', ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर कसा तंज
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)