टॉक्सिक में यश के बोल्ड सीन्स पर कैसा होगा पत्नी का रिएक्शन? बोले- उन्हें अच्छा नहीं लगेगा

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
टॉक्सिक में यश के बोल्ड सीन्स पर कैसा होगा पत्नी का रिएक्शन? बोले- उन्हें अच्छा नहीं लगेगा

यश की टॉक्सिक: अ फेयर टेल्स फॉर ग्रोनअप्स जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ कुछ बोल्ड सीन्स देते नजर आएंगे। यश ने उन सीन्स के बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जब उनकी पत्नी राधिका पंडित वो सीन्स देखेंगी तो उनका क्या रिएक्शन होगा? उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को अच्छा नहीं लगेगा।बोल्ड सीन्स देख यश की पत्नी को नहीं लगेगा अच्छाआप की अदालात में यश उन सीन्स के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि राधिका उन्हें उन पलों में स्क्रीन पर देखकर शायद खुश न हों। लेकिन वो उनके काम को समझती हैं और उनपर भरोसा करती हैं। यश ने कहा, “मैं भी अपने कम्फर्ट जोन से निकला हूं। मेरे लिए भी आसान नहीं है ये चीजें करना, लेकिन कहानी की मांग है वो, और वो फिल्म का जरूरी हिस्सा है। बिल्कुल, वो इस बारे में खुश नहीं होंगी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो नाराज हैं या कुछ और, क्योंकि उन्हें मुझ पर भरोसा है।”यश बोले- किसी का भी पार्टनर ऐसे सीन्स पर हो जाएगा असहजसुपरस्टार यश ने कहा कि उनकी पत्नी समझती हैं कि वो सीन्स एक एक्टर कर रहा, उनका पति नहीं। यश ने आगे कहा, मुझे लगता है कि कोई भी पार्टनर इन सब चीजों को लेकर असहज होगा। मैं झूठ नहीं बोलना चाहता। हर किसी के पार्टनर को ऐसा ही लगेगा। यश ने आगे कहा कि फिल्ममेकिंग एक तरह की आर्ट है और कुछ सीन्स कहानी कहने के लिए जरूरी होते हैं।कब रिलीज हो रही टॉक्सिक: अ फेयर टेल्स फॉर ग्रोनअप्स?टॉक्सिक: अ फेयर टेल्स फॉर ग्रोनअप्स 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। टॉक्सिक एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म में तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे कलाकार नजर आएंगे। यश की टॉक्सिक कन्नड, हिंदी, तेलुगु, मलयालम,तमिल और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी।यश के लिए खास है साल 2026यश की बात करें तो ये साल उनके लिए काफी खास होने वाला है। यश की इस साल दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। पहली फिल्म है टॉक्सिक। वहीं, दूसरी फिल्म है रामायण। रामायण में यश रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभाएंगे। रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User