गाय और मोरों से घिरे पीएम मोदी, शेयर किए लालकिले पर जाने से पहले के पल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वह प्रधानमंत्री आवास में मौजूद मोरों और गायों को खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि कैसे कल 15 अगस्त के दिन वह आवास से जल्दी निकल रहे थे। ऐसे में मोर और गाय उनके पास जल्दी आ गए। इसके बाद सबसे पहले उन्होंने उन्हें दाना खिलाया। इसके बाद ही वह वहां से बाहर निकले।सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पीएम मोदी उसी भेषभूषा में नजर आ रहे हैं, जिसे पहनकर उन्होंने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से झंड़ा फहराया था। इस वीडियो के कैप्शन में पीएम मोदी ने लिखा, अपने दोस्तों को हर दिन सुबह खिलाना मेरी दिनचर्या का हिस्सा है। कल सुबह जब उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी लाल किले के लिए निकलने वाला हूं, तो वह मुझसे मिलने के लिए आ गए। हमेशा की तरह खास।गौरतलब है कि इससे पहले भी पीएम मोदी कई वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर कर चुके हैं। जेन-जी युवाओं के कनेक्ट करने का यह उनका नया तरीका है। इसमें वह टीवी पर आने की बजाय अपने तरीके से इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हैं। यहां पर वह जेन-जी भाषा भी कई बार बोलते हुए नजर आए हैं। चाहे वह सोशल मीडिया साइट पर नीट की बात करना हो। या जंतर मंतक पर हुए आंदोलन में अपशब्दों के लिए लड़कियों को माफ करना हो। पीएम मोदी ने सारी वीडियो इंस्टाग्राम पर ही साझा की थी। इसके अलावा उन्होंने हैंडलूम डे के अवसर पर भी सभी को GRWM (गेट रेडी विथ मी) वीडियो बनाने का टास्क दिया था। इसके बाद हजारों लोगों ने उनकी बात को मानकर यह काम किया था। पीएम मोदी की इंस्टाग्राम की फैन फॉलोइंग के हिसाब से उनके वीडियो काफी वायरल होते हैं।कुछ दिनों पहले हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भी पीएम मोदी ने अपने साथी नेताओं से इंस्टाग्राम पर जुड़ने और वीडियो बनाने के लिए कहा था। पीएम मोदी के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इंस्टाग्राम वीडियो और जेनजी श्लैंग का उपयोग करते हुए नजर आ जाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)