KFC के आउटलेट में मिला सड़ा हुआ मांस, FDA की रडार पर कई बड़े होटल और रेस्टोरेंट

Aug 16, 2026 - 08:23
0 0
KFC के आउटलेट में मिला सड़ा हुआ मांस, FDA की रडार पर कई बड़े होटल और रेस्टोरेंट

खराब खाने को लेकर कर्नाटक में इन दिनों होटल और ढाबों में छापेमारी चल रही है। इसी क्रम में मैंगलुरु में केएफसी का आउटलेट फूड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के रडार पर आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां सड़ा हुआ मांस पाया गया था। विभाग ने मैसूर में भी कई रेस्तरां से खराब और एक्सपायर मीट बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक केएफसी के आउटलेट पर अचानक छापेमारी हुई। यहां एक ग्राहक ने चिकन की क्वालिटी को लेकर शिकायत की थी।ग्राहक का कहना था कि चिकन से बदबू आ रही थी। इसके बाद अधिकारी सीधा केएफसी के स्टोर रूम और कोर्ट स्टोरेज में पहुंच गए। यह आउटलेट सिटी सेंटर मॉल केएस राव रोड पर है। अधिकारियों ने केएफसी के स्टोरेज से खराब मांस बरामद किया और इसे जांच के लिए भेज दिया।3 स्टार होटल में भी मिला एक्सपायर चिकनमैसूर में भी फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने रियो मेरीडियन होटल से 9 किलो एक्सपायर चिकन बरामद किया। इससे पहले 12 अगस्त को क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो के स्टोर पर छापा मारा गाय था। यहां फूड लेबलिंग को लेकर गड़बड़ी की जा रही थी। इसके बाद एक गोदाम को सील कर दिया गया था। विभाग की जांच में एक नकली सॉस बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। यहां केमिकल से सॉस बनाए जा रहे थे।फूड सेफ्टी ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन के अभियान के बाद बेंगलुरु के भी कई लग्जरी होटल रडार पर हैं। बेंगलुरु में एक महंगे रूफटॉप लाउंज की रसोई को कथित रूप से अस्वच्छ तरीके से संचालित किए जाने के कारण बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यहां खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से की गई जांच के दौरान सड़ा हुआ और फफूंद लगा मांस तथा गोवंश का मांस भी बरामद कर जब्त किया गया था।विभाग की ओर से रविवार को यूबी सिटी और ब्रिगेड रोड स्थित छह महंगे रेस्टोरेंट की जांच की गई। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का लाइसेंस और पंजीकरण) नियम, 2011 के प्रावधानों के पालन की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान यहां यूबी सिटी स्थित एक महंगे रूफटॉप लाउंज में 10 दिन पहले एक्सपायर हो चुके दूध और दही भी मिले। अस्वच्छ तरीके से रसोई संचालित किए जाने के कारण लाउंज की रसोई को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अन्य महंगे रेस्टोरेंट से जब्त की गई चीजों में 50 किलोग्राम बत्तख का मांस, पांच किलोग्राम मछली, पांच किलोग्राम हरी मटर और पांच किलोग्राम मशरूम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन रेस्टोरेंट की जांच के दौरान कुल 132 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त कर नियमों के अनुसार नष्ट कर दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User