कमाल के फीचर्स और सेफ्टी, फिर भी जून में खाता नहीं खोल पाई ये SUV; 6 महीने में सिर्फ 6 यूनिट बिकीं

कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। इसमें उसकी एंट्री लेवल हैचबैक C3 की बिक्री सबसे ज्यादा है। जबकि, बेसाल्ट कूप को भी ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। इन सब के बीच एक मॉडल ऐसा भी रहा जिसका खाता तक नहीं खुला। इस मॉडल का नाम C5 एयरक्रॉस है।

Jul 09, 2026 - 10:38
0 1
कमाल के फीचर्स और सेफ्टी, फिर भी जून में खाता नहीं खोल पाई ये SUV; 6 महीने में सिर्फ 6 यूनिट बिकीं

फ्रांस की कंपनी सिट्रोन को पिछले महीने यानी जून में भारतीय बाजार में थोड़ी सी बढ़त देखने मिली। कंपनी ने पिछले महीने कुल 610 गाड़ियां बेचीं। ये पिछले 2 महीने की तुलना में उसकी हल्की ग्रोथ को दिखाती है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। इसमें उसकी एंट्री लेवल हैचबैक C3 की बिक्री सबसे ज्यादा है। जबकि, बेसाल्ट कूप को भी ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। इन सब के बीच एक मॉडल ऐसा भी रहा जिसका खाता तक नहीं खुला। दरअसल, इस मॉडल का नाम C5 एयरक्रॉस है। जून में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकीं। जबकि, मई में इसे 2 ग्राहक मिले थे। चलिए अब कंपनी की सेल्स को देखते हैं।

कंपनी ने सिट्रोन C5 एयरक्रॉस का एंट्री लेवल Feel वैरिएंट बंद कर दिया है। ये इस कार का सबसे सस्ता वैरिएंट था। कंपनी ने इस वैरिएंट को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया है। Feel वैरिएंट बंद होने के बाद अब इस कार को खरीदना महंगा हो गया है। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3 लाख रुपए ज्यादा हो गई है। अब इस SUV अब सिर्फ टॉप-स्पेक शाइन में खरीद पाएंगे। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 39.99 लाख रुपए है।

इस कार में 1997cc, DW10FC 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। ये 177 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कार में 52.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। कंपनी के मुताबिक ये 17.5km/l का माइलेज देती है। बात करें इसके डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4500mm, चौड़ाई 1969mm और ऊंचाई 1710mm है। इसका व्हीलबेस 2730mm है।

इस कार में LED विजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डे टाइम रनिंग लैंप, 3D LED रियर लैंप और ORVM पर LED टर्न इंडिकेटर मिलते हैं। इसमें 31.24 सेमी कस्टमाइजेबल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। सेंट्रल में 25.4 सेमी कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोपर्ट करती है। इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाला ड्राइवर सीट दी है। कार में हैंड्स-फ्री इलेक्ट्रिक टेल गेट मिलते हैं। कार में 580 लीटर का बूट स्पेस दिया है। रियर सीट फोल्ड करने के बाद इसका बूट स्पेस 720 लीटर का हो जाता है।

कार में मेट्रोपोलिटन ब्लैक इंटीरियर एंबिएंट ब्लैक 'क्लाउडिया' लेदर और लेदर-इफेक्ट क्लॉथ के साथ पैनोरमिक सनरूफ दी है। इसमें सिट्रोएन एडवांस्ड कम्फर्ट प्रोग्रेसिव हाइड्रोलिक कुशन के साथ सस्पेंशन मिलते हैं। कार में अकॉस्टिक लैमिनेटेड फ्रंट विंडो और विंडस्क्रीन दी है। इसमें एडजस्टेबल रिक्लाइन एंगल के साथ फुल साइज रियर सीट दी है। रियर AC वेंट के साथ डुअल जोन इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर मिलता है।

कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6-एयरबैग के साथ ब्लाइंड स्पॉट इंफॉर्मेशन सिस्टम (BLIS), कॉफी ब्रेक अलर्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स कैमरा, फ्रंट पर 3-पॉइंट ISOFIX माउंटिंग पैसेंजर और रियर आउटर सीटें, फ्रंट ड्राइवर और यात्री सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और फोर्स लिमिटर के साथ हाइट एडजेस्टेबल जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User