1 लीटर पेट्रोल में कितने KM दौड़ेगी न्यू निसान टेक्टॉन SUV? खरीदने से पहले जान लो डिटेल
डस्टर की तरह ही, टेक्टॉन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए है। टेक्टॉन का मिडसाइज SUV सेगमेंट में मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी कारों सो होगा।
निसान इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए न्यू टेक्टॉन SUV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके लॉन्च के साथ कई डिटेल भी शेयर की हैं। जैसे, इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। कंपनी ने इसके माइलेज के आंकड़ों की जानकारी भी शेयर की है। कंपनी ने बताया कि इस SUV में 1-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इंजन को मैनुअल ऑर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। चलिए अब इसकी फ्यूल-एफिशिएंसी के बारे में जानते हैं।
निसान टेक्टॉन का माइलेजकंपनी का दावा है कि टेक्टॉन SUV का 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन सबसे ज्यादा 19.4kpl की माइलेज देता है। जबकि, 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन डुअल-क्लच ऑटोमैटिक के साथ माइलेज 18.5kpl और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ माइलेज 17.8kpl हो जाता है। टेक्टॉन के इंजन और गियरबॉक्स, रेनो डस्टर जैसे ही हैं। एंट्री-लेवल 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन 100hp की पावर और 166Nm का टॉर्क जनरेट करता है। अभी यह सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
दूसरी तरफ, इसका 1.3-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन 63hp का पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लिया जा सकता है। हालांकि, दोनों SUV में एक जैसे इंजन और गियरबॉक्स का इस्तेमाल हुआ है, इसलिए इनकी माइलेज के आंकड़े भी लगभग एक जैसे हैं। हालांकि, अभी इसमें CNG किट और उससे जुड़ी माइलेज की डिटेल सामने नहीं आई है।
निसान टेक्टॉन की कीमतेंडस्टर की तरह ही, टेक्टॉन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए है। हालांकि, टॉप-एंड मॉडल की कीमत 18.59 लाख रुपए है, जो डस्टर से 10,000 रुपए कम है। टेक्टॉन का मिडसाइज SUV सेगमेंट में मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी कारों सो होगा।
निसान टेक्टॉन विसिया टी160 एमटी999cc | पेट्रोल | मैनुअल
निसान टेक्टॉन विसिया प्लस टी160 एमटी999cc | पेट्रोल | मैनुअल
निसान टेक्टॉन एसेंटा टी160 एमटी999cc | पेट्रोल | मैनुअल
निसान टेक्टॉन एन कनेक्टा टी160 एमटी999cc | पेट्रोल | मैनुअल
निसान टेक्टॉन एसेंटा T280 DCT1333cc | पेट्रोल | डीसीटी
निसान टेक्टॉन एन कनेक्टा टी280 एमटी1333cc | पेट्रोल | मैनुअल
निसान टेक्टॉन टेक्ना टी160 एमटी999cc | पेट्रोल | मैनुअल
निसान टेक्टॉन टेक्ना T280 MT1333cc | पेट्रोल | मैनुअल
निसान टेक्टॉन एन कनेक्टा टी280 डीसीटी1333cc | पेट्रोल | डीसीटी
निसान टेक्टॉन टेक्ना प्लस टी160 एमटी999cc | पेट्रोल | मैनुअल
निसान टेक्टॉन टेक्ना T280 DCT1333cc | पेट्रोल | डीसीटी
निसान टेक्टॉन टेक्ना प्लस T280 DCT1333cc | पेट्रोल | डीसीटी
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)