भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में जुटी निसान, सरकार के साथ बातचीत शुरू; जानिए प्लानिंग

निसान ने भारतीय मार्केट में अपनी नई एसयूवी टेक्टॉन को लॉन्च कर दिया है। इस बड़े लॉन्च के साथ ही निसान अब भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लाने की भी पूरी तैयारी कर चुकी है।

Jul 09, 2026 - 09:46
0 1
भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में जुटी निसान, सरकार के साथ बातचीत शुरू; जानिए प्लानिंग

दिग्गज कार निर्माता कंपनी निसान ने भारतीय मार्केट में अपनी नई एसयूवी टेक्टॉन (Tekton) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी है। भारतीय मार्केट में इस एसयूवी का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होने वाला है। इस बड़े लॉन्च के साथ ही निसान अब भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लाने की भी पूरी तैयारी कर चुकी है। कंपनी के AMIEO रीजन के चेयरमैन मासिमिलियानो मेसिना ने CNBC-TV18 से हुई खास बातचीत में कहा कि वे भारत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

निसान भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी लाने के लिए भारत सरकार से बातचीत कर रही है। कंपनी यह समझने की कोशिश कर रही है कि आने वाले समय में देश की नीतियां किस तरह बदलेंगी। मासिमिलियानो मेसिना ने कहा कि भारत के लिए ईवी बेहद जरूरी है। हालांकि, उन्होंने इसके लॉन्च की सटीक टाइमिंग को लेकर कोई बड़ा दावा नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे भारत में कोई भी गाड़ी न तो बहुत जल्दी लाना चाहते हैं और न ही बहुत देर से। भारत में ईवी लॉन्च करने का समय हाल ही में जारी किए गए नए कैफे (CAFE) नॉर्म्स पर निर्भर करेगा।

कंपनी भारत में इथेनॉल ब्लेंडिंग (E20 से E27) को लेकर चल रही चर्चा पर भी नजर रख रही है। मेसिना के अनुसार, भारत में नीतियां बहुत तेजी से बदल रही हैं। जैसे-जैसे स्थिति साफ होगी, निसान अपनी गाड़ियों में उसी हिसाब से बदलाव करेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कंपनी गाड़ियों के ड्राइविंग एक्सपीरियंस, परफॉर्मेंस और माइलेज से कोई समझौता नहीं करना चाहती। कार निर्माताओं को नीतियों के बारे में बहुत पहले से जानकारी की जरूरत होती है।

निसान ने भारतीय मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एक बेहद आक्रामक लक्ष्य तय किया है। चेयरमैन मेसिना ने साफ कहा कि भारत में 2 पर्सेंट से कम मार्केट शेयर उनके लिए स्वीकार्य नहीं होगा। पिछले साल निसान की मार्केट हिस्सेदारी महज 0.8 पर्सेंट थी। यह हालिया लॉन्च के बाद बढ़कर 1.1 पर्सेंट हो चुकी है। कंपनी को उम्मीद है कि वह आने वाले समय में भारत से 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सालाना बिक्री हासिल कर लेगी।

निसान भले ही वैश्विक स्तर पर रीस्ट्रक्चरिंग के दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत के प्रति उसकी प्रतिबद्धता मजबूत है। कंपनी ने अपने अलायंस पार्टनर के साथ मिलकर टेक्टॉन प्रोग्राम पर 700 मिलियन यूरो का भारी-भरकम निवेश किया है। यह कार चेन्नई प्लांट में रेनॉल्ट डस्टर के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करती है। डस्टर से मुकाबले के सवाल पर मेसिना ने कहा कि टेक्टॉन का शानदार डिजाइन इसे सबसे अलग और अनोखा बनाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि निसान का यह बेहतरीन प्रोडक्ट ग्राहकों को खूब पसंद आएगा और कंपनी भारत में लंबे समय तक टिकी रहेगी।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User