अदनान शेख ने विडो और डिवोर्सी महिलाओं पर दिया विवादित बयान, उर्फी जावेद बोलीं- ऐसे मर्दों को…
अदनान शेख ने महिलाओं पर कुछ ऐसा कहा कि लोग उन पर भड़क गए हैं। उनकी क्लिप वायरल है जिसमें वह डिवोर्सी और विडो महिलाओं को पब्लिक प्रॉपर्टी बता रहे हैं। उर्फी जावेद ने भी उनकी रील अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके गुस्सा निकाला है। बता दें कि अदनान कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। वह एमटीवी एस ऑफ स्पेस सीजन 2, बिग बॉस ओटीटी 3 और द 50 जैसे शोज में आ चुके हैं।महिलाओं पर क्या बोले अदनानआ दिल की बात करें पॉडकास्ट में अदनान शादी, तलाक और ऐसी महिलाओं पर बात कर रहे थे जिनके पति का निधन हो चुका है। वायरल क्लिप में अदनान बोलते हैं, 'सबको बराबरी से ट्रीट करना है। उदाहरण के लिए विडोज, डिवोर्सी दो ही चीज होती है। या तो वो शादी करके वो इज्जतदार जिंदगी जिए, उसके साथ में एक नाम ऐड हो या तो पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए। जो सोसायटी है, उनसे मैं ये पूछना चाहता हूं, 30 परसेंट महिलाएं अगर बच रही हैं, कोई अगर शादी करे तो उससे तुमको दिक्कत है, पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए और उसे बहुत सारे लोग यूज करें तो क्या ये चीज तुमको चलेगी? वो 30 परसेंट में तुम्हारी मां और बहन होंगी। क्या चाहोगे कि वो शादी करके इज्जतदार जिंदगी जिए। कोई उसकी जिम्मेदारी ले, जिंदगीभर उसका साथ दे, मरते दम तक उसका खयाल रखे। या फिर तुम ये चाहोगे कि कोई भी आए और उसको यूज करे?'मुस्लिम मर्दों से डर लगता हैउर्फी ने ये क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर लगाकर लिखा है, 'इस तरह के मर्दों को बोलने ही क्यों दिया जाता है।' इस क्लिप पर कई सारे और कमेंट दिख रहे हैं जिनमें लोग अदनान के स्टेटमेंट पर आपत्ति जता रहे हैं। उर्फी जावेद ने गाली लिखी है। एक ने लिखा है, मैं मुस्लिम हूं लेकिन मुस्लिम मर्दों की सोच से डर लगता है। एक ने कमेंट किया है, इसको किसने अधिकार दिया कि ये विडो और डिवोर्सी को पब्लिक प्रॉपर्टी बोले, मुझे लगता है, भैया सिर्फ रील ही बनाए तो अच्छा है। इसको फॉलो करते ही क्यों हैं लोग। एक ने लिखा है, क्या इसके खिलाफ केस फाइल नहीं होना चाहिए?अदनान शेख की इंटरफेथ शादीअदनान शेख ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की है। उनकी शादी के बाद अदनान की बहन ने कई विवादित बयान दिए थे। कहा था कि अदनान ने रिद्धि जादव नाम की हिंदू लड़की से शादी की है और उसे कन्वर्ट करवाकर आयशा नाम दिया है। इस पर अदनान बोले थे, 'हम भारत में रहते हैं, यहां सभी को धर्म चुनने की आजादी है। मैं कौन होता हूं किसी को कन्वर्ट करके शादी करने वाला। की मामले हैं जिनमें हिंदू लड़कों ने मुस्लिम लड़की से शादी की है। कोई किसी को जबरदस्ती कन्वर्ट नहीं कर सकता।'
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)