आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना…

Jul 14, 2026 - 12:33
0 2
आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना…

आलिया भट्ट जो हाल ही में अल्फा में नजर आई थीं। वह अब हॉरर थ्रिलर फिल्म में काम करने वाली हैं और उन्होंने अपनी बतौर पहली हॉरर फिल्म जिस फ्रेंचाइजी के लिए चुना वो है तुम्बाड। जी हां तुम्बाड 2 में अब आलिया भट्ट की भी एंट्री हो गई है। सोहम शाह ने आलिया के साथ फोटोज शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट की है। सोहम ने फोटोज शेयर कर लिखा, एक नए चैप्टर की शुरुआत। तुम्बाड 2 में आपका स्वागत है आलिया भट्ट। प्रलय आएगा 3 दिसंबर 2027 को।लोगों के क्या हैं रिएक्शनइस पोस्ट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। आलिया के फिल्म से जुड़ने पर मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि तुम्बाड़ 2 यूनिवर्स को आलिया भट्ट अपग्रेड हो गया है। यह शानदार होने वाला है। एक ने लिखा कि आलिया हमेशा कुछ चैलेंजिंग करती रहती हैं और इसी वजह से वह अलग हैं। वहीं किसी ने कमेंट किया कि सोहम शाह इस सीक्वल को खराब ना करें। एक ने लिखा कि आशा है कि आप सीक्वल को खराब ना करें। इस फिल्म से हमें काफी उम्मीद हैं।नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं फिल्म मेंबता दें कि आलिया से पहले सोहम ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्म में शामिल किया था। नवाजुद्दीन के साथ फोटोज शेयर कर सोहम ने लिखा था, हमें काफी खुशी हो रही है यह बताकर कि हमारे सबसे टैलेंटेड और शानदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब तुम्बाड 2 में शामिल हैं।तुम्बाड 2 के जरिए आलिया पहली बार हॉरर फिल्म में काम कर रही हैं। इस वजह से आलिया के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।फिल्म में काम करने पर क्या बोलीं आलियाआलिया ने ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर कर कहा, ‘जब मैंने पहली बार तुम्बाड देखी थी तभी से यह फिल्म मुझसे अटैच्ड है। बहुत कम ही ऐसी फिल्में होती हैं जो एक ऐसी दुनिया बनाती हैं जो रिलीज के सालों बाद तक दर्शकों के दिल में राज करती है। इस दुनिया का हिस्सा बनना काफी स्पेशल है। मैं सोहम और नवाज के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं, इन 2 आर्टिस्ट को मैं काफी पसंद करती हूं। मैं दर्शकों को यह फिल्म दिखाने के लिए एक्साइटेड हूं जो हम साथ मिलकर बना रहे हैं।’100 करोड़ के बजट में बन रही तुम्बाड 2हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तुम्बाड 2 को काफी बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है। मुंबई में इस फिल्म के लिए 7-8 एकड़ का सेट बनाया गया है। फिल्म का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है जिसके बाद से यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी हॉरर फिल्म बन गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User