सुबह-सुबह 7.7 तीव्रता के भूकंप से दहला इंडोनेशिया, सुनामी का अलर्ट जारी
एशिया का दक्षिण पूर्वी देश इंडोनेशिया शनिवार सुबह भूकंप के झटकों से दहल उठा। इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 7.7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। इस शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दो गई है। हालांकि इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, यह भूकंप इंडोनेशियाई समयानुसार तड़के सुबह 5:58 बजे आया। इसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से 68 किलोमीटर था। वहीं भूकंप समुद्र के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। जानकारी के मुताबिक 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद 2 आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए हैं।सुनामी का अलर्ट जारीइंडोनेशिया की 'मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी' ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने लोगों से समुद्र तटों और नदियों के किनारों से दूर रहने की अपील की है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। अधिकारी समुद्र के जलस्तर में किसी भी बदलाव की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।क्यों इंडोनेशिया में आते हैं इतने भूकंपदरअसल 17,000 से अधिक द्वीपों का विशाल समूह इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइन्स के इस क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी जैसी प्राकृतिक गतिविधियां होती रहती हैं। इससे पहले बीते जुलाई में भी यहां 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)