वंदे मातरम विवाद पर बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, पुलिस में शिकायत दर्ज

Aug 16, 2026 - 08:23
0 0
वंदे मातरम विवाद पर बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, पुलिस में शिकायत दर्ज

स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के गायन के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने रविवार को कर्नाटक के मंगलोर स्थित उर्वा पुलिस स्टेशन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।आपको बता दें कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' गाया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान मंच पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता आपस में बातचीत करते और राष्ट्रगीत के पूर्ण रूप से गाए जाने पर असहज दिख रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने इसे राष्ट्रगीत का अनादर करार दिया है।भाजपा नेताओं के हमलेबीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के मन में 'वंदे मातरम' के प्रति सम्मान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जब राष्ट्रगीत बज रहा था तब सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की असहजता साफ नजर आ रही थी। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राष्ट्रगीत के दौरान ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह दुखद है कि गीत को रोकने की कोशिश की गई। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के आचरण से साफ झलकता है कि राष्ट्रगीत का जानबूझकर अनादर करने की कोशिश की गई।कांग्रेस पार्टी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि सोनिया गांधी के रुख का राष्ट्रगीत के प्रति किसी अनादर से कोई संबंध नहीं था। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि 'वंदे मातरम' का पूरा संस्करण गाया गया और सोनिया गांधी केवल कार्यक्रम में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी का प्रबंध करने का प्रयास कर रही थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User