‘छत से गिर गई’ पत्नी की हत्या कर BSF जवान ने परिवार को सुनाई झूठी कहानी
पंजाब के होशियारपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छुट्टी पर घर आए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मामले को हादसे का रूप देने के लिए यह अफवाह फैला दी कि उसकी पत्नी छत से गिर गई है।मृतका की पहचान रामा के रूप में हुई है। रामा और आरोपी जवान अमरजीत सिंह की शादी को करीब 12 साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी है।13 अगस्त की रात को खौफनाक वारदातमृतका के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, अमरजीत सिंह 13 अगस्त की रात को ही छुट्टी लेकर घर लौटा था। घर पहुंचते ही उसका पत्नी रामा के साथ विवाद हुआ और उसने रामा पर जानलेवा हमला कर दिया।गंभीर चोटों के कारण रामा की मौत हो गई। 14 अगस्त की सुबह करीब 4:00 बजे रामा के मायके वालों को सूचना दी गई कि वह छत से गिर गई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे, तो रामा दम तोड़ चुकी थी।शरीर पर चोट के निशान से खुला राजमायके वालों ने जब मृतका के शरीर पर चोटों के कई गंभीर निशान देखे, तो उन्हें अनहोनी का शक हुआ। रामा के पिता रामचंद ने आरोप लगाया कि अमरजीत शादी के बाद से ही उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता आ रहा था। परिवार का कहना है कि पुलिस को गुमराह करने और शक की सुई घुमाने के लिए छत से गिरने का झूठा नाटक रचा गया था।BSF जवान गिरफ्तार, चाचा-चाची की तलाश जारीमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह, उसके चाचा कुलदीप कुकी और चाची सोनिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।मुख्य आरोपी BSF जवान अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके चाचा और चाची फिलहाल फरार हैं।थाना प्रभारी (SHO) हरप्रेम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद रामा का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया है। उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)