Upcoming Movies: इन 7 फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार, अगस्त में रिलीज हो रहीं 5
इमरान हाशमी की आवारापन 2 और बंटवारा 1947 रिलीज होने के बाद अब कुछ और बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में से फैंस को किन 7 फिल्मों का सबसे ज्यादा इंतजार है इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। ये लिस्ट आईएमडीबी द्वारा जारी की गई लिस्ट है। आईएमडीबी टॉप 7 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट इन फिल्मों के टाइटर पेज पर आने वाले रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है।1. टॉक्सिकरिलीज डेट: 26 अगस्तलिस्ट में पहले नंबर पर यश की फिल्म टॉक्सिक है। टॉक्सिक एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।2. मिर्जापुर: द मूवीरिलीज डेट: 4 सितंबरलिस्ट में दूसरे नंबर पर मिर्जापुर द मूवी है। मिर्जापुर द मूवी ओटीटी की सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर पर ही आधारित है। फिल्म में कई किरदार सीरीज वाले ही नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अलि फजल, पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, रसिका दुग्गल, जीतेंद्र कुमार, शीबा चड्ढा और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आएंगे।3. खलीफारिलीज डेट: 20 अगस्तलिस्ट में तीसरे नंबर पर मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म खलीफा है। फिल्म को वैशाख ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पृथ्विराज सुकुमारन, नील नितिन मुकेश और मोहनलाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।4. हैवानरिलीज डेट: 11 सितंबरलिस्ट में चौथे नंबर पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म हैवान है। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में मोहनलाल, राजपाल यादव, राजेश शर्मा और शारिब हाशमी जैसे कलाकार नजर आएंगे।5. द पैराडाइजरिलीज डेट: 21 अगस्तलिस्ट में 5वें नंबर पर द पैराडाइज है। फिल्म तेलुगु एक्शन एडवेंचर फिल्म है। फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सोनाली कुलकर्णी और मोहन बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे।6. आई एम गेमरिलीज डेट: 20 अगस्तलिस्ट में छठे नंबर पर एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म आई एम गेम है। फिल्म में दुलकर सलमान, संयुक्ता विश्वनाथन और मैसस्किन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को नहास हिदायत ने डायरेक्ट किया है।7. इरुमुडीरिलीज डेट: 21 अगस्तलिस्ट में 7वें नंबर पर तेलुगु भाषा की फिल्म इरुमुडी है। फिल्म को शिवा निर्वाण ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कार्तिक अडुसुमिल्ली, रमना भार्गव और अजय घोष जैसे कलाकार नजर आएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)