Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल पर ‘स्पेशल टैक्स’ जीरो होने के बाद क्या घट गए दाम? चेक करें नया रेट
Petrol Diesel Price Today: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले अप्रत्याशित करों मे शुक्रवार को कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल पर अब विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क जीरो हो रुपये हो गया है। हालांकि, इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज नहीं पड़ा है। तेल की कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। दिल्ली में आज रविवार 16 अगस्त को डीजल का रेट 95.20 रुपये प्रति लीटर ही है।पहले कितना देना होता था टैक्स (Petrol Diesel SED)पेट्रोल निर्यात पर शुल्क को 14 अगस्त से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे पहले यह 3.5 रुपये प्रति लीटर था। डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) की दर अब 25.5 रुपये प्रति लीटर से घटकर 24 रुपये प्रति लीटर हो गई है। विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर एसएईडी को घटाकर पहले के 22 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले 19.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। बता दें, यह टैक्स तब लगता है जब कंपनियां विदेशों में एक्सपोर्ट करती हैं। सरकारें घरेलू स्तर पर आपूर्ति बनाए रखने के लिए बीच-बीच यह टैक्स लगाती रहती हैं।डीजल का क्या है रेट (Diesel Price Today)नई दिल्ली - 95.20 रुपयेकोलकाता - 99.82 रुपयेमुंबई - 97.83 रुपयेचेन्नई - 99.55 रुपयगुरुग्राम - 95.64 रुपयेनोएडा - 95.44 रुपयेबेंगलुरू - 99.56 रुपयेभुवनेश्वर - 102.15 रुपयेचंडीगढ़ - 94.08 रुपयेहैदराबाद - 103.58 रुपयेजयपुर - 97.78 रुपयेलखनऊ - 95.79 रुपयेपटना - 99.36 रुपयेतिरुअनंतपुरम् - 103.64 रुपयेपेट्रोल का क्या है रेट (Petrol Price Today)नई दिल्ली - 102.12 रुपयेकोलकाता - 113.51 रुपयेमुंबई - 111.21 रुपयेचैन्नई - 107.77 रुपयेगुरुग्राम - 102.97 रुपयेनोएडा - 101.96 रुपयेबेंगलुरू - 111.68 रुपयेभुवनेश्वर - 108.49 रुपयेचंडीगढ़ - 102.01 रुपयेहैदराबाद - 115.43 रुपयेजयपुर - 112.69 रुपयेलखनऊ - 102.31 रुपयेपटना - 113.37 रुपयेतिरुअनंतपुरम् - 114.80 रुपयेईरान और ओमान पर निगाहशुक्रवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 2.2 प्रतिशत लुढ़कर स्टॉक 87 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर दाम आ गया था। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडियड का रेट 81 डॉलर प्रति बैरल है। बता दें, ईरान और ओमान के बीच समझौते पर दुनिया की निगाह टिकी हुई है। जब तक वहां से कोई गुड न्यूज नहीं आता है तब क्रूड ऑयल की कीमतें लगभग इसी स्तर पर ही बरकरार रहेंगी।(भाषा के इनपुट के साथ)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)