Lunar Eclipse: 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा? जानें भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक काल
28 august 2026 chandra grahan time in india: साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त 2026 को है। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। हालांकि यह एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इसलिए इस दिन 'ब्लड मून' की तरह चंद्रमा नजर आ सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से 'ब्लड मून' नजारा नहीं होगा। इससे पहले इस तरह का गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगा था। इस ग्रहण के दिन रक्षा बंधन का त्योहार होने के कारण लोगों के मन में प्रश्न है कि क्या ग्रहण भारत में दिखेगा और सूतक काल मान्य होगा या नहीं। जानें 28 अगस्त के चंद्र ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें।किस राशि और किस नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण:यह चंद्र ग्रहण शनि की कुंभ राशि और राहु के शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। इस ग्रहण का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा।चंद्र ग्रहण का किस राशि पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव:चंद्र ग्रहण का वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस समय इन राशि वालों को आर्थिक, व्यावसायिक और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।28 अगस्त को भारत में कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण:28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण का चरम सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 03 घंटे 18 मिनट की है।भारत में ग्रहण का प्रभाव और सूतक काल:भारत में चंद्र ग्रहण के समय उजाला रहेगा और चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा। इसलिए यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो ग्रहण नजर नहीं आता, उसका सूतक काल मान्य भी नहीं होता है। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल और उसके नियम मान्य नहीं होंगे।28 अगस्त का चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा:यह ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में, उत्तर-दक्षिणी अमेरिका, हिंद प्रशांत महासागर में नजर आएगा। भारत में उस समय दिन होगा, इसलिए यह ग्रहण नहीं दिखेगा।रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 2026:28 अगस्त को रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 57 मिनट से सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस दिन श्रावण पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी, इसलिए राहुकाल का विचार करते हुए पूरे दिन राखी का त्योहार मनाया जा सकेगा।डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)